
जयपुर। राजपा से विधायक चुने गए डॉ. किरोड़ीलाल मीणा सहित तीन विधायकों के भाजपा में विलय होने के बाद राजपा के ही आमेर विधानसभा से विधायक नवीन पिलानिया ने कहा कि उन्हें भी भाजपा ने पार्टी में आने का ऑफर दिया था।
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के सामने ही सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप ने उन्हें ऑफर दिया था कि यदि वे पार्टी में आते है तो आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें आमेर से टिकिट मिलेगी।
पिलानिया का कहना है कि उन्होंने इस ऑफर को इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि भाजपा के करीब साढ़े चार साल के शासन की नीतियां सही नहीं रही है। राज्य सरकार के शासन में युवा, किसान, मजदूर और दलित सभी परेशान है। एेसे में उन्होंने पार्टी में शामिल नहीं होने का निर्णय किया।
किरोड़ी मेरे बड़े भाई की तरह
उधर, मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा उनके बड़े भाई की तरह है और उनके भाजपा में जाने से पार्टी को काफी फायदा होगा। लेकिन उन्होंने कहा कि आगामी विधासनभा चुनावों में भाजपा का सत्ता में आना मुश्किल है। विधायक पिलानिया ने आगामी विधानसभा चुनावों में किस पार्टी से चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि वे आमेर विधानसभा की पंचायतों में जाएंगे।
...तो कांग्रेस में होंगे शामिल
जनता से संवाद करेंगे और जनता जैसे चाहेगी वे वैसे ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की बात को भी नहीं नकारा। पिलानिया ने कहा कि यदि जनता चाहेगी कि वे कांग्रेस से चुनाव लड़े और कांग्रेस सम्मानजनक तरीके से उन्हें पार्टी में शामिल करेगी तो वे कांग्रेस में शामिल होने पर भी विचार कर सकते है। भीख मांगकर कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। बल्कि इज्जत से किसानों-युवाओं के काम करने के वादे के साथ।
प्रेसवार्ता से पहले पिलानिया ने अपने विधायकपुरी स्थित सरकारी आवास पर आमेर विधानसभा से आए लोगों से भी संवाद किय। उन्होंने राज्य सरकार के साढ़े चार साल के शासन का लेखा-जोखा भी बताया।
Updated on:
12 Mar 2018 09:31 pm
Published on:
12 Mar 2018 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
