4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायकों की उम्मीदों पर आलाकमान ने फेरा पानी

विधायक और विधानसभा प्रत्याशी रहे नेता नहीं लड़ सकेंगे लोकसभा चुनाव, विधायकों सहित एक दर्जन नेता लड़ना चाहते थे लोकसभा चुनाव
2 min read
Google source verification
congress

congress

जयपुर। लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद पाले विधायकों और विधानसभा प्रत्याशी रहे नेताओं को कांग्रेस आलाकमान ने झटका दिया है। कांग्रेस विधायक और विधानसभा प्रत्याशी रहे नेता अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। दरअसल लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर दिल्ली में बुलाई गई सभी प्रदेशाध्यक्षों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ाने के निर्देश दिए हैं।

आलाकमान को डर है किअगर विधायक को लोकसभा चुनाव लड़ाने का जोखिम लिया जाता तो सरकार अल्पमत में आ सकती है, ऐसे में पार्टी विधायकों को चुनाव लड़ाने का रिस्क नहीं लेना चाहती। दरअसल पार्टी के कई वरिष्ठ विधायक ऐसे हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था।

इसके बाद ये विधायक लोकसभा का चुनाव लड़ने के मूड में थे। लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे विधायक पूर्व में सांसद और केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर ये भी चर्चा है कि पार्टी विधानसभा चुनाव हार चुके प्रत्याशियों को भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़वाने की चर्चा चल रही है।

दरअसल इसके पीछे नेताओं कीओर से ये तर्क दिया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर होने के बावजूद प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाए। ऐसे में इनको चुनाव लड़ाने पर भी पार्टी रिस्क नहीं लेना चाहती।


नए चेहरों की तलाश
जानकार सूत्रों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों पर दांव खेलने के मूड में है, इसके निर्देश भी सभी प्रदेशाध्यक्षों को दिए गए हैं। दावेदारों की रायशुमारी पर युवाओं और नए चेहरों पर फोकस करने को कहा गया है। वैसे भी विधानसभा चुनाव में आधा दर्जन युवा नेता विधायक चुनकर आए हैं।


आलाकमान के फैसले से प्रदेश कांग्रेस असमंजस में
वहीं दूसरी ओर आलाकमान के फैसले से प्रदेश कांग्रेस असमंजस की स्थिति में हैं। दरअसल पार्टी के पास के ऐसे जिताऊ चेहरे ही नहीं है जिन पर पार्टी दांव खेल सके। कांग्रेस हलकों में चर्चा इस बात की है कि एक और तो पार्टी मिशन 25 लेकर चल रह है, लेकिन पार्टी के पास जिताऊ चेहरों का अभाव है, इसी के चलते पार्टी विधायकों और विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं पर दांव खेलने की रणनीति पर काम कर रही थी, लेकिन आलाकमान के इनकार के बाद अब प्रदेश कांग्रेस नई रणनीति पर काम कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग