4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोरी को अगवा कर होटल ले गया और कर डाला गंदा काम, MMS बना अब कर रहा ब्लैकमेल

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 02, 2018

beautiful friends objectionable photo viral on facebook

beautiful friends objectionable photo viral on facebook

जयपुर। शहर में महिलाओं के लगातार अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शहर में एक किशोरी को अगवा कर रेप की घटना के साथ दो अन्य युवतियों से भी बलात्कार करने के मामले सामने आए हैं।

आमेर थाना इलाके में एक युवक किशोरी को अगवा कर अपने साथ होटल पर ले गया और डरा धमका कर उसके साथ Rape किया। इसके बाद उसका MMS बना लिया। आरोपित लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस के अनुसार श्यामपुरा बांदीकुई निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने मामला दर्ज करवाया कि वह जयपुर में किराए से रहती है। एक दिन सद्दाम उसे बाजार से घर लौटने के दौरान जबर्दस्ती अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गया और होटल में ले जाकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसका अश्लील विडियो बना लिया और लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी घटना में सोड़ाला थाना इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार भरतपुर निवासी एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह जयपुर में किराए से रहती है। रंजीत ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित लगातार उसका दो साल से देहशोषण करता आ रहा है। आरोपित के झांसों से परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीसरी घटना में करधनी थाना इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार हसनपुरा निवासी युवती ने मामला दर्ज करवाया कि भंवर लाल ने एक दिन उसे मिलने बुलाया और उसे पीने को कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो स्वयं को संदिग्ध अवस्था में पाया। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसका एमएमएस भी बना लिया। वह एमएमएस सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इस पर पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाया कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग