14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अश्लील क्लिपिंग के शक में युवक की हत्या, शव को बोरी में डालकर खेत में दफनाया

10 दिन पहले अश्लील क्लिपिंग के शक में युवक की सिर पर सरिया मारकर हत्या कर दी गई और शव को खेत में गड्ढ़ा खोदकर दफना दिया।

2 min read
Google source verification
mms murder

हस्तेड़ा। गोविंदगढ़ थाना इलाके के आलीसर गांव में 10 दिन पहले अश्लील क्लिपिंग के शक में युवक की सिर पर सरिया मारकर हत्या कर दी गई और शव को खेत में गड्ढ़ा खोदकर दफना दिया।

हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को गांव के ही सीताराम मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को गड्ढ़े से निकालकर पोस्टमार्टम कराया। गिरफ्तार युवक को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना प्रभारी पुरुषोत्तम दास शर्मा ने बताया कि आलीसर निवासी तारामणी ने 1 मई को उसके बेटे राजेन्द्र शर्मा (35) की गुमशुदगी गोविंदगढ़ थाने में दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस ने राजेन्द्र की तलाश में ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि उसे आखिरी बार उसे गांव के ही सीताराम मीणा पुत्र नानगराम के साथ रात करीब नौ बजे देखा गया था।

इस पर पुलिस मंगलवार को आलीसर पहुंची और सीताराम से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने खेत में गड्ढे से शव निकाला और साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक राजेन्द्र शर्मा मां के पास ही रहता था और मजदूरी करता था।

गांव में मची सनसनी
ब पुलिस ने एक खेत में से हत्या के आरोपित की निशानदेही पर दफनाया गया शव निकाला ताे गांव में सनसनी मच गर्इ। गड्ढ़े में दफनाया गया शव बोरी में बंद था और उसके ऊपर कुछ कपड़े थे। पुलिस के अनुसार, आरोपित सीताराम मीणा को राजेंद्र शर्मा पर शक था कि उसका उसके परिवार की किसी महिला से अवैध संबंध है।

वह उसे वीडियो क्लिपिंग के बारे में भी बताता था। इस कारण सीताराम ने राजेंद्र को मारने की साजिश रची। इसके बाद सीताराम ने राजेंद्र को चारा डालने के बहाने अपने खेत पर बुलाया और मौका देखकर उसके सिर पर सरिए से वार किया जिससे वह बेहाेश हो गया। इसके बाद ताबड़ तोड़ सरिए से वार करता रहा।


मां का रो-रो कर बुरा हाल
राजेंद्र के मर जाने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को बोरी में डाला और उस पर बिस्तर डालकर खेत में ही गड्ढ़ा खोदकर दफना दिया। इसके बाद किसी को शक नहीं हो इसलिए गड्ढ़े पर पानी डाल दिया तथा ऊपर से छड़ियां आदि रख दी।

सीताराम ने राजेंद्र के कपड़ों को करीब एक किमी दूर दूसरे खेत में ले जाकर जला डालने की बात भी कबूली है। राजेन्द्र शर्मा अपनी मां तारामणी के पास ही रहता था और मजदूरी कर अपना व अपनी मां का पालन-पोषण करता था। राजेन्द्र ही अपनी मां को भोजन आदि बनाकर देता था। जैसे ही राजेंद्र की मौत होने की जानकारी मां को मिली तो वह सुनकर बेहोश सी हो गई।