
राजसिंह शेखावत/श्रीगंगानगर. मनरेगा का नाम आते ही सफाई करते व गड्ढे खोदते श्रमिक जेहन में आते हैं लेकिन शहर में लगी श्रमिक महिलाओं ने फावड़ा व झाडू छोडकऱ रंग- रोगन का ब्रश पकड़ लिया है। इन महिलाओं को अब शहर में डिवाइडरों को रंगने का जिम्मा सौंपा गया है। जो बहुत बारीकी बारिकी व ध्यान से डिवाइडर पर दो रंग की पट्टियां बना रही है। जिसमें वे ब्रश चलाने का हुनर भी सीख रही हैं। पहले इन महिलाओं से चौक, चौराहों व डिवाइडर आदि की सफाई का कार्य कराया जा रहा था। जहां महिलाएं घूंघट में हाथों में झाडू व फावड़ा लेकर कार्य कर रही थी। पहले तो इन महिलाओं से डिवाइडरों पर पुताई कराई गई। इसके बाद इनको रंग-पेंट करने का प्रशिक्षण दिया गया। इनके साथ एक पेंटर भी लगा हुआ है। जिसकी देखरेख में यह महिलाएं डिवाइडर पर पेंट व रंग आदि का कार्य कर रही हैं।
बारीकी व सफाई से चला रहीं ब्रश:
यहां रविन्द्र पथ पर डिवाइडर पर रंग-रोगन में जुटी 225 महिलाएं काफी बारिकी व सफाई के साथ काला व पीले रंग का पेंट कर रही है। इनको सिखाने वाले पेंटर ने बताया कि सभी महिलाएं अब अच्छी तरह रंग करना सीख गई है और काफी सफाई से ब्रश चला रही हैं। इससे डिवाइडर निखर गया है।
कार्य के साथ हुनर भी:
सफाई के बाद अब महिलाओं को पेंट करने का प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे उनको हाथ का एक नया हुनर सीखने को मिला है। महिलाओं का कहना है कि अब वे अच्छी तरह ब्रश चला सकती हैं और पेंट कर सकती हैं। अब वे अपने घर पर भी यह कार्य कर सकती हैं और जरूरत पड़ने पर अन्य जगह भी कार्य करके पैसे कमा सकती हैं।
इनका कहना है...
मनरेगा में महिलाएं श्रमिक ही आई हैं और इनको ही कार्य कराया जा रहा है। सभी को पंद्रह-पंद्रह दिन का कार्य दिया जाता है। शहर में साफ-सफाई के साथ ही वे अब डिवाइडर पर रंग रोगन भी कर रही है। उनको रंग पेंट करना आ गया है। 225 महिलाओं ने डिवाइडर को चमका दिया है। महिलाओं से हुनर विकास के अन्य कार्य भी सिखाए जाएंगे।
- करुणा चांडक, सभापति नगरपरिषद श्रीगंगानगर
नगरपरिषद की ओर से मनरेगा में कार्य कर रही महिलाओं की ओर से जेल में भी पेंट का कार्य कराया जाएगा। जेल को जल्द ही अलवर जेल जैसा हेरिटेज लुक दिया जाएगा। जिसमें बाहर मनरेगा के श्रमिक कार्य करेंगे और अंदर लुक बदलने के लिए बंदियों को लगाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जिला कलक्टर के निर्देश पर नगरपरिषद आयुक्त की ओर से यह व्यवस्था की जा रही है।- डॉ. अभिषेक शर्मा, जेल अधीक्षक श्रीगंगानगर
Published on:
22 Feb 2023 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
