ऑपरेशन शील्ड के तहत जयपुर जिले के एक स्थान विशेष पर मॉक ड्रिल व ब्लैक आउट का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जहां मॉक ड्रिल होगी, वहीं पर ब्लैक आउट प्रभावी रहेगा। अन्य क्षेत्रों में सामान्य स्थिति रहेगी। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने लोगों से घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों वाहनों की लाइट बंद कर ब्लैक आउट में सहयोग करने की अपील की है।