1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में मिला मॉडल का शव, पास में इस हालत में मिला युवक, फैली सनसनी, परिजनों ने लगाए ये आरोप…

26 साल की मॉडल की मौत का मामला सामने आया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर। 26 साल की मॉडल की मौत का मामला सामने आया है। यह हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर पुलिस जांच कर रहीं है। मामला बीकानेर जिले का है। जहां पर यह घटना सामने आई है। मॉडल इशप्रीत कौर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी। उसके इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर युवती घर में फंदे से लटकी मिली। उसके पास ही एक युवक बेहोश मिला है। उसे पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। मौके से एक पिस्टल भी मिली है।

मॉडल युवती के पिता ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। मॉडल के उसके इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। पुलिस ने बताया कि घटना मुक्ता प्रसाद इलाके के बीकाजी सर्किल से कानासर की ओर बने जयराज तंवर के मकान की है। शव की पहचान 26 साल की इशप्रीत कौर के रूप में हुई है। वह खतुरिया कॉलोनी के मन मंदिर के पास रहती थी। युवती के पिता गुरदीप सिंह का आरोप है कि जयराज ने उसकी हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि इशप्रीत कौर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी। जयराज और इशप्रीत दोस्त थे। 24 जुलाई से इशप्रीत घर से लापता थी। उसी दिन युवक और युवती उस घर पर पहुंचे थे। युवती के घर वाले उसे तलाश रहे थे। ढूंढते हुए शुक्रवार की रात को युवती के घर वाले जयराज तंवर के मकान पर पहुंचे। घर के एक दरवाजे को छोड़कर सभी दरवाजे बंद थे। अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। सामने इशप्रीत की लाश लटक रही थी। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हत्या हुई है या आत्महत्या की गई है। पुलिस की ओर से मामले की पड़ताल की जा रही है।

Story Loader