1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी ने sc/st एक्ट के तहत आदिवासी और दलित वर्गों के लिए कही ये बड़ी बात!

मोदी ने sc/st एक्ट के तहत आदिवासी और दलित वर्गों के लिए कही ये बड़ी बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 7 Apr 2018, 9:59 AM IST

जयपुर।


भाजपा के 38 वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने अपना एक वीडियो भी जारी कर लोगों तक अपनी बात पहुंचाई। मोदी ने जारी वीडियो में कहा कि 'भाजपा में कोई विभाजन नहीं, कोई परिवार वाद राजनीति नहीं है और जातिवाद नहीं हैं सबको साथ लेकर चलने की परम्परा है। पार्टी का लोकतंत्र और देश के लिए पूर्ण समर्थन है"


बीजेपी के लिए बनाया जा रहा है विरोध का माहौल

मोदी ने भारत बंद को निशाने पर लेते हुए कहा कि आजकल विरोध तीव्र होता जा रहा है, उग्र हो रहा है, हिंसक हो रहा है। मोदी ने कहा कि विरोधी भाजपा की ताकत से प्रभावित हो रहे हैं। विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं कि पिछड़े परिवार में पैदा हुआ एक गरीब मां का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सके।
'विरोधी यह कभी नहीं सोच सकते थे कि जब हमें राष्ट्रपति के चुनाव का मौका मिला तो हमने राष्ट्रपति के रूप में दलित समुदाय के एक व्यक्ति चुना। विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं कि भाजपा पार्टी के पास इतने दलित, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के नेता हैं सांसद है, विधायक हैं। भाजपा के लिए विरोध का माहौल बनाया जा रहा है।


मोदी ने sc/st एक्ट के फ़ैसले के लिए दिया आश्वासन

शुक्रवार को किरोड़ी लाल मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। किरोड़ी ने मोदी से कहा की मैं जनता का सेवक हूं। इस मुलाकात में किरोड़ी ने जनता की तरफ से आवाज उठाई। किरोड़ी ने अधिनियम-1989 पर हाल में आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठे विवाद को लेकर मोदी के साथ विस्तार से चर्चा की। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आरक्षित जातियों में पैदा हुई असुरक्षा एवं आशंका की भावना से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद मीणा के मुद्दों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि मेरे रहते सरकार दलित-आदिवासी वर्गों का किसी प्रकार अहित नहीं होने देगी।