जयपुर

मानसून को लेकर आई बड़ी खबर, यहाँ 6 जून से होगी मूसलाधार बारिश, Alert जारी

Monsoon 2023 Arrive Weather Forecast Rajasthan : दक्षिण पश्चिम मानसून से पहले दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे इलाकों में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। एक भीषण चक्रवात राजस्थान, पंजाब ओर पड़ोसी राज्यों पर मंडरा रहा है।

3 min read
Jun 02, 2023
दक्षिण पश्चिम राजस्थान में लगातार बारिश का दौर जारी

monsoon 2023 Arrive Weather forecast Rajasthan : दक्षिण पश्चिम मानसून से पहले दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे इलाकों में लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। एक भीषण चक्रवात राजस्थान, पंजाब ओर पड़ोसी राज्यों पर मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि 6 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके कारण एक बार फिर से प्रदेश में आंधी, जबरदस्त बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही एक चक्रवात इस समय जम्मू-कश्मीर पर मंडरा रहा है। इसके राजस्थान की तरफ सरकने की संभावना जताई जा रही है। जयपुर मौसम केंद्र ने पिछले 24 घंटे के दौरान में कई जगहों पर मेघगर्जन, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की है।

यह भी पढ़ें : कल आ रहा है प्रचंड चक्रवात, 4 जून तक होगी मूसलाधार बारिश, Alert जारी


1 जून को आया पश्चिमी विक्षोभ
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर जारी है। पाकिस्तान से होते हुए 1 जून को माह का पहला पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान पहुंच गया। इसके कारण प्रदेश के मौसम केंद्र ने रात आठ बजे तक छह अलर्ट जारी किए। जयपुर मौसम केंद्र ने प्रदेश के पांच जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कोटा, बारां, उदयपुर, अजमेर और टोंक में यह अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी चलेगी।

सात जिलों में ऐसे रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया है कि मौसम की यह गतिविधि शनिवार को जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में जारी रहेगी। इन जिलों में गुरूवार को भी आंधी और बारिश हुई। राजधानी जयपुर सहित हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर सूरतगढ़ और दौसा में भी ओलावृष्टि का असर दिखाई दिया।

Monsoon 2023 Arrive 4 जून को केरल तट
दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने की प्रतीक्षा बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने इस बार मानसून के देरी आने का अंदेशा जाहिर किया था। अमूमन 1 जून को केरल तट पर मानसून दस्तक दे देता है लेकिन इस बार 4 जून को मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : मानसून से पहले झमाझम बारिश, 3 जून तक आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट


Monsoon 2023 Arrive लक्षद्वीप

इस समय दक्षिण पश्चिमी मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, लक्षद्वीप, कोमोरिन, बंगाल की खाड़ी में दक्षिण सहित पूर्वी मध्य इलाकों तक आगे जा पहुंचा है। मानसून की गति परिस्थिति भी सही है। अगर अगले 48 घंटे में बेहतर तंत्र मिला तो दक्षिण पश्चिम मानसून 4 जून को केरल का तट छू लेगा और इसके साथ ही भारत में दक्षिण पश्चिमी मानसून का प्रवेश हो जाएगा।

राजस्थान में अंतिम सप्ताह में Monsoon 2023 Arrive
भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक और जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि यूं तो 20 से 25 जून तक मानसून राजस्थान में दस्तक देता है। यह स्थिति जब होती है जब मानसून अपनी सामान्य गति से पहुंचे। इस बार मानसून के तीन दिन के देरी से केरल के तट पर आने की संभावना हे। इसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि राजस्थान में मानसून कब पहुंचेगा। मानसून अगर 4 जून को केरल पहुंच जाता है और गति और परिस्थिति सही रही तो यह जून के अंतिम सप्ताह में राजस्थान को बारिश से सराबोर करेगा।

यह भी पढ़ें : मानसून से पहले जबरदस्त ओलावृष्टि अब कल से आंधी-बारिश का Alert

Also Read
View All

अगली खबर