7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Monsoon: हाड़ौती में बारिश शुरू, IMD ने राजस्थान के 10 जिलों में दी अतिभारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: राजस्थान में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। हाड़ौती में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 10 जिलों में अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan monsoon Rain

बारिश का फोटो: पत्रिका

Rajasthan Weather Update: लंबे इंतजार के बाद हाड़ौती अंचल में मानसून की गतिविधियां फिर तेज होने लगी हैं। हाड़ौती के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम में आए बदलाव से जहां तापमान में गिरावट आई है वहीं उमस से परेशान लोगों को भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोटा संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सक्रिय होने से राजस्थान में बारिश का दौर शुरू हुआ है। ये सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है जिसके कारण राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मानसूनी बादल मजबूत हुए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर कोटा संभाग सहित दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में देखने को मिल सकता है। हाड़ौती क्षेत्र में किसानों के लिए भी ये बारिश राहत लेकर आई है। खरीफ फसलों की बुवाई के बाद किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने राजस्थान के 10 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है। खासतौर पर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ भारी बारिश भी हो सकती है।

जून में कमजोर रहा मानसून जुलाई में पकड़ेगा रफ्तार

राजस्थान के अन्य हिस्सों में भी मानसून सक्रिय हो रहा है। अजमेर, जोधपुर, पाली, सीकर और बाड़मेर समेत कई जिलों में बीते दिनों बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बादलों की आवाजाही बढ़ी है। जून में कमजोर रहा मानसून जुलाई में गति पकड़ता नजर आ रहा है। नए मौसम तंत्र के सक्रिय होने से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है। फिलहाल हाड़ौती में मानसून की सक्रियता से आमजन और किसानों दोनों को राहत मिली है।

मुंबई में तेज बारिश के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जयपुर रूट की कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रद्द और देरी से चलाया गया। बांद्रा-हिसार व बांद्रा-जयपुर ट्रेनें रद्द रहीं और कई ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया है।