19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2023 : अब होगी मूसलाधार बारिश, बस आ ही गया मानसून

Monsoon 2023 Update IMD Rainfall Alert Weather Update : भारतीय मौसम विभाग के साथ अब लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। दक्षिण पश्चिमी मानसून अगले 36 घंटों में केरल तट पर दस्तक देगा।

2 min read
Google source verification
monsoon latest update weather forecast imd rainfall alert thunderstorm heavy rain cyclone alert


monsoon 2023 Update IMD Rainfall Alert weather update : भारतीय मौसम विभाग के साथ अब लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग खुशखबरी लेकर आया है दक्षिण पश्चिमी मानसून अगले 36 घंटों में केरल तट पर दस्तक देगा। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश की शुरूआत हो जाएगी। इसके साथ ही यह धीरे धीरे दक्षिण से उत्तर की तरह बढ़ता जाएगा। राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून 25 जून के आसपास पहुंचाता है लेकिन केरल तट में देरी की वजह से यहां पहुंचने में देरी हो सकती है।

वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अरब सागर में आए तूफान के कारण नमी समुद्र में ही घूम रही है। इसके कारण ही मानसून अरब सागर में ही अटक गया है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी मानसून के राजस्थान में पहुंचने के लिए अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह मानसून जब मीडियम रेंज में आएगा तो ही मानसून के पहुंचने की घोषणा की जा सकती है। अभी मानसून के अगले 48 घंटे में केरल पहुंचने का अनुमान है। केरल जब मानसून पहुंच जाएगा। उसके कुछ समय बाद ही स्थिति साफ होगी कि राजस्थान में मानसून कब आएगा।

यह भी पढ़ें : अरब सागर में प्रचंड तूफान, राजस्थान में जारी हुआ Monsoon अलर्ट



सामान्य रहेगा तापमान

राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले चार दिनों में उत्तर और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इसमें बीकानेर संभाग, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ जिले शामिल हैं। इसके अलावा अगले चार दिनों तक मौसम में बहुत ज्यादा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन यह सामान्य रहेगा।

राजस्थान में चक्रवात का असर
भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक और जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि अभी इस चक्रवात का लैंडफाल कहां होगा। इसका अनुमान नहीं लगाया जा सका है। अगले 24 घंटों में यह और भी प्रचंड रूप धारण करेगा। राजस्थान में जहां तक इसके असर की बात है तो यह अरब सागर में बना हुआ है। इसके कारण हवाओं में तेजी दिखाई देगी और इसके कारण हवा को गति और नमी मिलने से मौसम में परिवर्तन हो सकता है।