जयपुर

Monsoon Miss Onset IMD:अरब सागर में अटका मानसून 4 दिन बाद पहुंचेगा केरल EL NINO Effect

Monsoon Stuck in Arabian Sea : दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर में अटक गया है। अभी तक यह केरल के तट पर नहीं पहुंचा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने बताया कि अभी मानसून के केरल पहुंचने में 3 से चार दिन का समय लग सकता है।

2 min read
Jun 05, 2023

Monsoon Stuck in Arabian Sea : दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर में अटक गया है। अभी तक यह केरल के तट पर नहीं पहुंचा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने बताया कि अभी मानसून के केरल पहुंचने में 3 से चार दिन का समय लग सकता है। इससे पहले मौसम विभाग ने मानसून के 4 जून को केरल पहुंचने की संभावना जतायी थी। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में 30 जून के आसपास मानसून दस्तक देगा।

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल दक्षिण अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाओं के बढऩे से परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मानसून लक्षद्वीप और दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। सोमवार को स्थिति साफ हो जाएगी। राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : 12 जिलों में मूसलाधार बारिश का Yellow अलर्ट जारी, कल आ रहा पश्चिमी विक्षोभ


सात दिन की देरी

राजस्थान को लेकर जयपुर मौसम केंद्र के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगर मानसून अपने समय से सात दिन देरी से आता है और इसी क्रम में गति भी बनी रहती है तो राजस्थान में मानसून जून के अंत या फिर जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पहुंचेगा। फिलहाल मानसून जब केरल के तट पर पहुंचेगा तो उसके बाद का परिस्थितिक तंत्र जो बनेगा उससे तय होगा कि राजस्थान में कब मानसून पहुंचेगा।

टीवी और रेडियो पर मिलेगा अलर्ट
एनडीएमए खराब मौसम के मैसेज का अलर्ट मोबाइल फोन के अलावा अब जल्द ही टीवी और रेडियो पर भी भेजना शुरू करेगा। टीवी पर ब्रेकिंग की तर्ज पर अलर्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा। रेडियो पर गाना बीच में बंद कर अलर्ट जारी किया जाएगा।


72 घंटे अभी आंधी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दो-तीन और रहेगा। ऐसे में आंधी-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। अभी पाकिस्तान से चक्रवाती हवाओं का एक परिसंचरण तंत्र राजस्थान में आ रहा है। इसके साथ ही 5 जून को एक पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक दे रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर