5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon News: मानसून की विदाई कुछ दिन और बढ़ी, मौसम के दिखेंगे कई रंग

Monsoon News: जयपुर. राजस्थान में मानसून की विदाई कुछ दिन और बढ़ गई है। विदा होता मानसून मौसम के कई रंग दिखा रहा है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Weather update: बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में वृद्धि, उमस भी करेगा परेशान, जाने मौसम का हाल

Weather update: बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में वृद्धि, उमस भी करेगा परेशान, जाने मौसम का हाल

जयपुर. राजस्थान में मानसून की विदाई कुछ दिन और बढ़ गई है। विदा होता मानसून मौसम के कई रंग दिखा रहा है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन दिनां मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। बीते तीन से चार दिनों से हो रही झमाझम बारिश का दौर अब थम चुका है। मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावनाएं जताई है। राजस्थान के चार जिलों को छोड़कर शेष राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। आधे से ज्यादा राजस्थान में औसत से काफी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है, इस बार बारिश ने दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लेकिन इस बारिश से कई जगह खराबा भी हुआ है।
तेज बारिश में आएगी कमी
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान में चल रहे भारी बारिश में अब कमी आएगी। आगामी तीन चार दिन पूर्वी राजस्थान में केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हालांकि तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

अन्नदाता परेशान
मौसम विभाग के अनुसार अब पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं आज भी बीकानेर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। फिर आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, मानसून के आखिरी दौर में हुई जबर्दस्त बारिश ने कई जगह फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया हैं, इससे भरतपुर समेत कई जिलों में किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं।
यहां हुई बारिश
बीते 24 घंटे में आज सुबह तक अलवर के बहादुरपुर में 16, अलवर के गोविंदगढ़ में तीन, भरतपुर के रूपवास में 19, नगर में 13, डीग में 9, धौलपुर के मनिया में 13, जयपुर के नरेना में तीन, जोधपुर के बापीनी में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। अन्य जगहों पर बीते 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने से दिन के पारे में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आगामी दिनों में मौसम में सूर्यदेव के तेवर ओर हावी हो सकते हैं। इसके साथ ही बार-बार बदल रहे मौसम से मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।