मौसम विभाग के अनुसार, आज अजमेर, अलवर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीडवाना, कुचामन, जयपुर शहर व जयपुर ग्रामीण, झुंझुनूं, करौली और कोटा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज के साथ छीटे पड़ सकते हैं। आज सवेरे पांच बजे से राजधानी जयपुर में तेज बारिश का दौसा जारी है, जो खबर लिखे जाने तक जारी रहा। बारिश के कारण जयपुर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। सवेरे जल्द घर से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर के अलावा दौसा जिले के बांदीकुई में भी तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और अवकाश के चलते लोग घूमने निकल पड़े।