22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात के पारे में गिरावट, कई जगह दस डिग्री के आसपास पारा

उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर में धूप में तेजी के साथ ही सुबह और रात को ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान दस डिग्री के करीब पहुंचा गया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Oct 28, 2022

रात के पारे में गिरावट, कई जगह दस डिग्री के आसपास पारा

जयपुर। उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर में धूप में तेजी के साथ ही सुबह और रात को ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान दस डिग्री के करीब पहुंचा गया है। गुरुवार को हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में न्यूनतम पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले सीकर में रात का तापमान 10.5 डिग्री किया। अलवर, करौली, चूरू, अंता, उदयपुर समेत अन्य जगहों पर रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक दिवाली के बाद से प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 72 घंटे घंटों में दो से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार से पांच दिन प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, इससे तापमान में और गिरावट हो सकती है। लोगों को अभी सुबह और शाम को ही ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन आगामी दिनों में दिन तापमान में भी गिरावट होगी।
प्रदेश के शेखावाटी अंचल में इस बार सर्दी का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। बीते सालों की तुलना में यहां इस बार अधिक सर्दी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

नए विक्षोभ का आसार

आईएमडी के मुताबिक नवंबर के शुरूआती सप्ताह में नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख एरिया में सक्रिय होगा, जिसके असर से प्रदेश के मौसम में और अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के जिलों में और अधिक तापमान गिरेगा। जिससे सर्दी में और अधिक इजाफा होगा।

इसलिए बढ़ रही सर्दी

राजस्थान समेत उत्तर भारत के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में सर्दी को बढ़ाने के पीछे सबसे बड़ा असर पश्चिमी विक्षोभ रहता है। विक्षोभ से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के एरिया में बारिश होती है और जम्मू, लद्दाख, हिमाचल में बर्फबारी होती है। फिलहाल अभी तक एक भी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। लेकिन नवंबर के शुरुआती सप्ताह में विक्षोभ आ सकता है, जिससे सर्दी तेजी से बढ़ेगी।