19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी

पिछले एक सप्ताह से बारिश का दौर रुकने के बाद अब प्रदेश के दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान अब 32 डिग्री से अधिक हो गया है, जो कि सामान्य से एक से दो डिग्री तक अधिक है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Aug 08, 2023

जयपुर। पिछले एक सप्ताह से बारिश का दौर रुकने के बाद अब प्रदेश के दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान अब 32 डिग्री से अधिक हो गया है, जो कि सामान्य से एक से दो डिग्री तक अधिक है। वहीं जयपुर व आस-पास के इलाकों में जल प्रदान करने वाले बीसलपुर बांध के जलस्तर में सोमवार के मुकाबले एक सेेमी मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां का जलस्तर मंगलवार सुबह 314.03 मीटर दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शुष्कता का दौर आगामी दो दिन तक जारी रहेगा। इसके बाद पूवी राजस्थान के कुछ जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।

जयपुर में तापमान घटा

राजधानी में दो दिन से बादलों के कारण दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यहां पर मंगलवार को दिन का संभावित तापमान 33 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने यहां पर आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना जताई है।

नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दस अगस्त से प्रदेश के पूर्वी भाग में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। इस संबंध में विभाग ने जयपुर सहित नौ जिलों के लिए दस व ग्यारह अगस्त को मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर और सीकर शामिल है।

श्रीगंगानगर में सर्वाधिक तापमान

प्रदेश में श्रीगंगानगर का दिन का तापमान सर्वाधिक 36.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा बीकानेर में भी दिन का तापमान 36.2 डिग्री रहा है। अन्य जिलों में जैसलमेर, चूरू और पिलानी का तापमान 34 डिग्री से अधिक दर्ज किया है। वहीं श्रीगंगानगर में रात का तापमान भी 28.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। अन्य जिलों में चूरू, जोधपुर, अजमेर और कोटा में रात का तापमान 25 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।