
रामगढ़ बांध (ramgarh dam) के पुनरुद्धार और संरक्षण के लिए जयपुर से रामगढ़ तक साइकिल रैली निकाली गई। जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रामगढ़ मानसून साइकिल राइड एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'स्ट्राइव टू रिवाइव रामगढ़ लेक' के अंतर्गत आयोजित किया गया। साइकिल रैली की शुरुआत सचिवालय के पीछे नर्सरी से की गई। सुबह सवा पांच बजे वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। अभियान संयोजक दुष्यन्त सिंह ने रामगढ़ बांध का संरक्षण करने का सुझाव दिया।
साइकिल रैली गलता से नायला गांव होते हुए रामगढ़ लॉज पहुंची। नायला में सरपंच प्रहलाद माली व ग्रामीणों ने रैली का स्वागत किया। जामवारामगढ़ में विधायक महेंद्र पाल मीना ने रैली का स्वागत किया। जमवारामगढ़ के पुलिस उप अधीक्षक प्रदीप गोयल भी रैली में शामिल हुए। रामगढ़ लॉज पहुंचने पर जगत सिंह ने 50 साइकिल चालकों का स्वागत किया। रैली में सबसे कम उम्र के साइक्लिस्ट गुरुमन (13) और आइएफएस अधिकारी केसी मीणा भी शामिल थे। रैली के समापन पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान एसएन सिंह, रक्षत हूजा, नीरज चौहान, त्रिलोक शर्मा और इंदु गुर्जर मौजूद रहे।
Published on:
12 Aug 2024 01:29 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
