4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में मानसून का दूसरा दौर हुआ सक्रिय, राजस्थान के इन जिलों में हुई मूसलाधार बारिश

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Aug 17, 2018

rain

Heavy Rain

जयपुर।

प्रदेश में करीब दस दिनों बाद मानसून का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। राजस्थान में करीब दस से पंद्रह दिनों बाद मानसून ने एक बार फिर सक्रिय रूप ले लिया है। शुक्रवार को सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हुआ जो शाम तक चला। शुक्रवार को राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर चला।


राजस्थान में यहां चला झमाझम बारिश का दौर

राजधानी जयपुर में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। गुलाबी नगर में सुबह के समय कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश के बाद से राजधानी में उमस भी बढ़ गई। वहीं कई इलाकों में तेज धूप भी रही।

राजसमंद जिले में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छा गए। सुबह आमेट, नाथद्वारा व देवगढ क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। उसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे से कुंवारिया, सरदारगढ़ के बाद राजसमंद जिला मुख्यालय पर तेज बारिश हुई। तेज बारिश से राजसमंद शहर की सडक़ों पर कई जगह आधा आधा फीट तक पानी भर गया। शहर की नालियां उफान पर आ गई।

वहीं उदयपुर जिले के वल्लभनगर के भटेवर सहित आस पास के विभिन्न स्थानों पर लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को आसमान से झमाझम बारिश की जड़ी लग गई। जिससे ग्रामीणों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली वही खेतो में मुरझा रही फसलों को सहारा मिलने से किसानों को भी राहत मिली है। उपखण्ड क्षेत्र में वल्लभनगर, भटेवर सहित नवानिया, रुन्डेडा, तारावट, धमानिया, किकावास, खालातोड़, खोखरवास, जोर जी का खेड़ा, रणछोड़पुरा, ढावा, फाचर, मोड़ी, करणपुर, महाराज की खेड़ी, दरोली एवं आस पास के गाँवो में शुक्रवार दोपहर से शाम तक मध्यम से तेज बरसात का दौर जारी रहा।

क्षेत्र में तेज बरसात से गाँवो की गलियों और सड़कों पर पानी उफान के साथ बहने लगा तो कई खेर जलमग्न हो गए। क्षेत्र में तेज बरसात के साथ काले बादल मंडराने से सड़कों पर अंधेरा छा गया जिससे वाहन चालकों को कई देर तक रुकना पड़ गया तो कुछ को सड़कों पर गाडी की हेडलाइट जलानी पड़ गई। बरसात के साथ ठंडी हवाओं के चलने से लोगो को तपन और गर्मी से राहत मिली है।

उदयपुर में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली। दोपहर 12 बजे घने बादल छाने लगे। करीब 1 घंटे के बाद मूसलाधार बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक तेज बारिश का दाैैैर चला। कुछ देर बारिश थमने के बाद रिमझिम का दौर शुरू हुआ। सड़कों पर लगा जाम तेज बौछारों के दौरान लोग बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। बारिश कम होने और इसके रुकने के बाद जगह- जगह पानी भरने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एेसे में प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।

वाहन चालक सड़कों पर पानी से भरे गड्ढों से बचते-बचाते हुए वाहन निकाल रहे थे। लोगों को गर्मी व उमस से निजात मिली। धरियावद कस्बे में एक घण्टे से जारी झमाझम मूसलाधार बरसात से सड़केंं जलमग्न हुई। निचले इलाकोंं एवंं बस्तियों में जलभराव से घुटनोंं तक पानी भर गया। बंबोरा में भी जमकर बार‍िश हुई।