14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा के लाडपुरा में 5 और जयपुर में 4 इंच से अधिक बारिश

बीसलपुर बांध में कैचमेंट एरिया में हुई बारिश से फिर बढ़ा बांध का जलस्तर, शनिवार सुबह का जलस्तर 309.21 आरएल मीटर दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jul 23, 2022

जयपुर में 4 इंच से अधिक बारिश।

जयपुर में 4 इंच से अधिक बारिश।

जयपुर. प्रदेश में सक्रिय नए परिसंचरण तंत्र से एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में कोटा के लाडपुरा में 5 और जयपुर में 4 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। प्रदेशभर में आज सुबह तक जमकर मेघ मेहरबान हुए। इस बीच कोटा के लाडपुरा में सबसे ज्यादा 130, मंडाना में 58, रामगंजमंडी में 57, सवाईमाधोपुर के देवपुरा में 45, माउंटआबू में 37, टोंक के देवली में 114, मोतीसागर में 108, टोरडीसागर में 64, निवाई में 55, टोंक में 31, टोडारायसिंह में 43, पीपलू में 38, मालपुरा में 55, बीसलपुर डेम में 55, जयपुर स्थित मौसम केंद्र में 103, सांगानेर एयरपोर्ट पर 89.2, सांगानेर में 83, मौजमाबाद में 60, चाकसू में 54,जमवारामगढ में 54, शाहपुरा में 50, दूदू में 37, चैमूं में 21, फागी में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। झालावाड के बखानी में 87, मनोहरथाना में 76, झालरापाटन में 67, उदयपुर वाटी में 30,बारां के शेरगढ में 72, अंता में 62, भीलवाडा के शक्करगढ में 41, अजमेर के अरांई में 34, अलवर के थानागाजी में 74, भरतपुर के रूपवास में 68, बूंदी के केशवरायपाटन में 102 एमएम बारिश दर्ज की गई।

बीसलपुर बांध का बढ़ा जलस्तर
बीसलपुर बांध में कैचमेंट एरिया में हुई बारिश से फिर बांध का जलस्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में बांध में तीन सेंटीमीटर पानी की आवक दर्ज की गई। शनिवार सुबह का जलस्तर 309.21 आरएलमीटर दर्ज। अगले सप्ताह तक त्रिवेणी चलने के आसार के पूरे आसार हैं। वहीं पाली के जवाईबांध में भी पानी की आवक जारी है। जिलों के ग्रामीण इलाकों में तीन माह बाद पानी की सप्लाई शुरू से अगले सप्ताह से आमजन को बडी राहत मिलेगी। बांध की कुल क्षमता 61.25 फीट है, बांध का जलस्तर फिलहाल 17 फीट है।