1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mosam : मौसम में फिर बढ़ी गर्माहट, आज सुबह गर्म मौसम व धूप ने किया परेशान

राजधानी जयपुर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। कल चल रही पुरवाई हवाओं के बाद आज सवेरे हल्की गर्माहट महसूस हुई। इस कारण सर्दी के तेवर थोड़े ढीले नजर आए। वहीं प्रदेश के पूर्वी ​इलाकों में धीरे-धीरे सर्दी का जोर बढ़ने लगा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Oct 23, 2024

- राजधानी जयपुर में फिर बदला मौसम का मिजाज

जयपुर। राजधानी जयपुर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। कल चल रही पुरवाई हवाओं के बाद आज सवेरे हल्की गर्माहट महसूस हुई। इस कारण सर्दी के तेवर थोड़े ढीले नजर आए। वहीं प्रदेश के पूर्वी ​इलाकों में धीरे-धीरे सर्दी का जोर बढ़ने लगा है। जबकि प​श्चिमी इलाकों में अभी मौसम का मिजाज अभी गर्म बना हुआ है। कल हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिलों में बरसी बारिश की बूंदों से मौसम में हल्की ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के अनुसार, सर्दी का दौर दीपावली के त्योहार के बाद शुरू होगा। अभी बाहरी व ग्रामीण इलाकों में तो हल्की सर्दी महसूस हो रही है। वहीं शहरी क्षेत्रों में अभी गर्मी बरकरार है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कार्तिक मास शुरू होने के बाद भी उमस और गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि पिछले 24 घंटे में उत्तर पूर्वी इलाको में बदले मौसम के मिजाज से रात के तापमान में आंशिक गिरावट जरूर हुई लेकिन अब भी पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे में बाड़मेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में मौसम का मिजाज बदला। कल हनुमानगढ़ जिले में आज तड़के से कई कस्बों में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। डबलीराठान, जाखड़ांवाली कस्बे में तेज बौछारें गिरने से नरमा चुगाई में जुटे किसानों की चिंता बढ़ गई। वहीं बाड़मेर जिले में बीती रात तेज बौछारें गिरने मौसम का मिजाज बदला। हालांकि अब भी जिले में बीती रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। शेखावाटी अंचल में भी रात के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहा है।

प्रदेश के छह जिलों में बीती रात का तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया। पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में बीती रात पारा 15.5 डिग्री रहा। सीकर 18.2 और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी इलाकों में आज भी बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ छितराई बौछारें गिरने की संभावना है।

Story Loader