19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूध-पनीर खाने वालों को ज्यादा काटते हैं मच्छर,कारण जानकार रह जाएंगे हैरान

एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि दूध, मक्खन, पनीर, दही और क्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट का अधिक सेवन करने वालों का खून मच्छर ज्यादा चूसते हैं।

2 min read
Google source verification
what_will_happen_if_mosquitoes

mosquitoes


एक शोध में यह खुलासा हुआ है कि दूध, मक्खन, पनीर, दही और क्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट का अधिक सेवन करने वालों का खून मच्छर ज्यादा चूसते हैं। वजह है इनमें मौजूद एक केमिकल कंपाउंड ब्यूटिरिक एसिड। अमरीका की जॉन्स हॉपकिन्स मलेरिया रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने अफ्रीका के जाम्बिया में माचा रिसर्च ट्रस्ट के साथ साझेदारी करते हुए यह दिलचस्प खुलासा किया है।

स्टडी के अनुसार शोध में 20 मीटर गुणा 20 मीटर के स्क्रीन वाले पिंजरे का इस्तेमाल किया गया, जिसमें सैकड़ों अफ्रीकी मलेरिया के मच्छर थे। हालांकि, मच्छर मलेरिया से संक्रमित नहीं थे। इसके आसपास स्वयंसेवकों के टेंट लगाए गए। ये टेंट पिंजरे से इस तरह जुड़े हुए थे कि मानव शरीर की कई तरह की गंध मच्छरों तक सुरक्षित रूप से पहुंच सके। इंस्टीट्यूट के अनुसार 2021 में, दुनिया में अनुमानित रूप से 24.7 करोड़ लोग मलेरिया से पीड़ित हुए थे, जिनमें से 6,19,000 की मौत हो गई।

मच्छरों को भाता है यह फैट्टी एसिड

शोधकर्ताओं ने पाया कि मानव शरीर की गंध की ओर मच्छरों को ब्यूटिरिक एसिड भी आकर्षित करता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अलग स्टडी के अनुसार, यह एक फैटी एसिड है जो मानव अपने पेट में पैदा करता है, साथ ही यह स्वाभाविक रूप से मक्खन, दही, पनीर और क्रीम में भी होता है। स्टडी के अनुसार किण्वित खाद्य पदार्थ जैसे सॉकरक्रॉट व खट्टी चीजों में भी यह एसिड पाया जा सकता है।

बारिश के बाद राजस्थान में बढ़ते हैं मच्छर
मानसून की शुरुआत होने जा रही है। बारिश के बाद प्रदेश में मच्छर बढ़ जाते हैं। इससे होनी वाली बीमारी मलेनिया, डूंगे, स्क्रब टाइफस सहित कई अन्य बीमारी भी बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा समस्या जैसेलमेर में होती है। पिछले साल प्रदेश में करीब 1000 मलेरिया के मामले आए थे। इस बार बारिश लगातार जारी है। ऐसे में मच्छर की समस्या और भी बढ़ सकती है।