24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं राजस्थान में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक सांप, काट लिया तो समझो गए काम से

राजस्थान में करीब 350 तरह के सांप पाएं जाते हैं जिनमें से चार सबसे खतरनाक हाेते हैं। इनमें काेबरा, रसेल वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर, काॅमन करेत है।

3 min read
Google source verification
snake






जयपुर। सांप को देखते ही हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हर साल सांप के काटने से हजाराें लाेग माैत की नींद में साे जाते हैं। दुनिया में सांपों की 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से 500 प्रजातियां जहरीली होती हैं। अगर राजस्थान की बात करें ताे यहां करीब 350 तरह के सांप पाएं जाते हैं जिनमें से चार सबसे खतरनाक हाेते हैं। इनमें काेबरा, रसेल वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर, काॅमन करेत है। बारिश के दिनों सबसे ज्यादा कोबरा अपने बिलों से बाहर निकलते रहे हैं। सॉ-स्केल्ड वाइपर के अलावा शेष तीनों प्रजातियों के सांप घरों में निकलते हैं।

कोबरा
भारत में पाया जाने वाला कोबरा सभी सापों में सबसे जहरीला सांप है। भारत में इस सांप को नाग के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म में इसकी पूजा भी की जाती है। भारत में नाग सभी इलाकों में आसानी से देखने को मिल जाते हैं। इसके काटने से इंसान का बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है।

रसेल वाइपर
रसेल वाइपर भूरे रंग का सांप होता है और उस पर काले रंग के गोल धब्बे होते हैं। इसके फुंफकारने की आवाज काफी तेज होती है, जिसे दस से बीस फीट दूर से सुना जा सकता है।

सॉ-स्केल्ड वाइपर
इस सांप की लंबाई छोटी होती है लेकिन इसकी फुर्ती, तेजी और आक्रामक वृत्ति इसे खतरनाक बना देती है। यह बहुत जहरीला होता है। इसके काटने से तकरीबन 5000 लोगों की हर साल मौत हो जाती है।

काॅमन करेत
काॅमन करेत सांप पतला और काले रंग का होता है। काले रंग के साथ-साथ इसकी चमड़ी पर सफेद रंग की धारी भी होती है। करैत भी काफी जहरीला सांपों में से एक है। काॅमन करेत रात काे साेते हुए लाेगाें काे काटता है।

एेसे समझें कि जहरीले सांप ने काटा है
सर्प विशेषज्ञों के अनुसार यदि सांप ने काट लिया हो और कोई इसे देख नहीं पाया हो तो कुछ लक्षणों से समझा जा सकता है कि जहरीले सांप ने काटा है। सांप का जहर शरीर में जाने के बाद खून के थक्के जमने लगते हैं। साथ ही गला सूखने लगता है। प्यास खूब लगती है। इसके साथ ही नींद भी आती है। जहां सांप काटता है वहां सुई के चुभने जैसा दर्द होता है और थोड़ा-सा खून आता है। जहरीले सांप ने काटा है तो जरूर शरीर पर काटने के दो निशान भी होंगे।

सांप के काटने पर क्या करें
अगर सांप काट ले तो जिस जगह सांप ने काटा है, उसके पास एक चीरा लगा लें। साथ ही काटने की जगह के दोनों तरफ कसकर कपड़ा बांध लें। इससे जहर शरीर में नहीं फैलेगा। इसके बाद व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। ध्यान रखें झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। जहरीला सांप काटने पर बार-बार आंख बंद होती है, नींद आती है। इस बात का ख्याल रखना है कि नीदं न आ पाए। हर साल भारत में सांप के काटने से करीब 50 हजार से अधिक लोग अपना जीवन गंवाते हैं। अगर घर में सांप या अन्य कोई वन्य जीव घुस आए तो उसे छेड़े नहीं अकेला छोड़ दें तो वह वापस चला जाएगा।

सांप पीछे पड़ जाए तो एेसा करें
अगर कभी सांप आपके पीछे पड़ जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस आप सांप की तरह टेढ़ा मेढ़ा यानी जिग जैग बनाकर दौड़ना शुरू कर दें। सीधा दौड़ने पर सांप आपका तेजी से पीछे कर सकता है, लेकिन टेढ़ा दौड़ने पर सांप लंबे समय तक आपका पीछा नहीं कर पाएगा।