24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात काे साेते हुए लाेगाें काे ही काटता है ये सांप, सबसे खतरनाक सांपों में होती है गिनती

सांप को देखते ही हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हर साल सांप के काटने से हजाराें लाेग माैत की नींद में साे जाते हैं।अगर राजस्थान की बात करें ताे यहां करीब 350 तरह के सांप पाएं जाते हैं जिनमें से चार सबसे खतरनाक हाेते हैं। इनमें काेबरा, रसेल वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर, काॅमन करेत है। बारिश के दिनों सबसे ज्यादा कोबरा अपने बिलों से बाहर निकलते रहे हैं। सॉ-स्केल्ड वाइपर के अलावा शेष तीनों प्रजातियों के सांप घरों में निकलते हैं।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Feb 23, 2024

most_poisonous_snakes.jpg

सांप को देखते ही हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हर साल सांप के काटने से हजाराें लाेग माैत की नींद में साे जाते हैं। अगर राजस्थान की बात करें ताे यहां करीब 350 तरह के सांप पाएं जाते हैं जिनमें से चार सबसे खतरनाक हाेते हैं। इनमें काेबरा, रसेल वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर, काॅमन करेत है। बारिश के दिनों सबसे ज्यादा कोबरा अपने बिलों से बाहर निकलते रहे हैं। सॉ-स्केल्ड वाइपर के अलावा शेष तीनों प्रजातियों के सांप घरों में निकलते हैं।

cobra.jpg

कोबरा सिर्फ राजस्थान का ही नहीं पूरे भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में से एक है। हर कोई मात्र इसका नाम सुनते ही डर जाता है। हिन्दू धर्म में इसकी पूजा भी की जाती है। इसके काटने से इंसान का बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है।

russell_viper.jpg

भूरे रंग के रसेल वाइपर के शरीर पर काले रंग के गोल धब्बे होते हैं। इसके फुंफकारने की आवाज काफी तेज होती है, जिसे दस से बीस फीट दूर से सुना जा सकता है।

saw-scaled_viper.jpg

सॉ-स्केल्ड वाइपर की लंबाई छोटी होती है लेकिन इसकी फुर्ती, तेजी और आक्रामक वृत्ति इसे खतरनाक बना देती है। यह बहुत जहरीला होता है। इसके काटने से तकरीबन 5000 लोगों की हर साल मौत हो जाती है।

common_krait.jpg

काॅमन करेत सांप पतला और काले रंग का होता है। काले रंग के साथ-साथ इसकी चमड़ी पर सफेद रंग की धारी भी होती है। करैत भी काफी जहरीला सांपों में से एक है। काॅमन करेत रात काे साेते हुए लाेगाें काे काटता है।

shanks.jpg

ऐसे समझे कि जहरीले सांप ने काटा है-

most_poisonous_snakes_images.jpg

सांप का जहर शरीर में जाने के बाद खून के थक्के जमने लगते हैं। साथ ही गला सूखने लगता है।

most_poisonous_snakes_name.jpg

प्यास खूब लगती है। इसके साथ ही नींद भी आती है। जहां सांप काटता है वहां सुई के चुभने जैसा दर्द होता है और थोड़ा-सा खून आता है। जहरीले सांप ने काटा है तो जरूर शरीर पर काटने के दो निशान भी होंगे।

most_poisonous_snakes_pictures.jpg

सांप के काटने पर ये करें अगर सांप काट ले तो जिस जगह सांप ने काटा है, उसके पास एक चीरा लगा लें। साथ ही काटने की जगह के दोनों तरफ कसकर कपड़ा बांध लें। इससे जहर शरीर में नहीं फैलेगा। इसके बाद व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए।