6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहब्बत की राह में रोड़ा बनी मां तो बेटी ने दी मौत, तकिए से दबाया मुंह प्रेमी घोपकर मार डाला

Daughter killed Mother : प्यार में रोड़ा बन रही मां को बेटी और उसके प्रेमी ने मार डाला। बेटी ने तकिए से मां का मुंह दबाया और प्रेमी ने ताबड़तोड़ चाकू मारे। फिर दोनों लाश को कंबल में लपेटकर पलंग के नीचे रखकर भाग गए। 20 घंटे तक लाश कमरे में पड़ी रही। पड़ोसियों को शक हुआ तो लोगों ने पुलिस को बुलाया, तब मामले का खुलासा हुआ। मां की हत्या कर नाबालिग लड़की प्रेमी के ठिकाने पर छिप गई थी। रविवार सुबह पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
police_joblkd.jpg

Police Recruitment 2023

Daughter killed Mother : प्यार में रोड़ा बन रही मां को बेटी और उसके प्रेमी ने मार डाला। बेटी ने तकिए से मां का मुंह दबाया और प्रेमी ने ताबड़तोड़ चाकू मारे। फिर दोनों लाश को कंबल में लपेटकर पलंग के नीचे रखकर भाग गए। 20 घंटे तक लाश कमरे में पड़ी रही। पड़ोसियों को शक हुआ तो लोगों ने पुलिस को बुलाया, तब मामले का खुलासा हुआ। मां की हत्या कर नाबालिग लड़की प्रेमी के ठिकाने पर छिप गई थी। रविवार सुबह पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हजीरा थाना प्रभारी संतोष भदौरिया ने बताया ग्वालियर के गदाईपुरा में ममता पत्नी बेताल कुशवाह (35) की हत्या का राज खुल गया है। उसकी हत्या नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी सोनू ओझा (25) ने किया था। ममता को बेटी का सोनू से मिलना पसंद नहीं था, जबकि बेटी उससे शादी करने की जिद पर अड़ी थी।

दो दिन पहले बनाया प्लान
आरोपी सोनू ने पूछताछ में कहा कि ममता के रहते हुए वह प्रेमिका के साथ नहीं रह सकता था। इसलिए दो दिन पहले हत्या का प्लान बनाया। शुक्रवार देर रात ममता के घर गया, उसे देखकर ममता भड़क गई। तब उसे दबोचकर मार डाला।

5 महीने पहले रहते थे एक मकान में
पुलिस ने बताया, ममता और सोनू पांच महीने पहले एक मकान में रहते थे। तब सोनू का ममता की बेटी से प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। सोनू पहले उसे अगवा कर ले गया। ममता की शिकायत पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 15 दिसंबर को सोनू जेल से बाहर निकला था।