
pic
Big Road accident : अलवर जिले में बीती रात हुए सड़क हादसे में माता, पिता और उनकी बेटी की जान चली गई। तीनों बाइक पर सवार थे और किसानी काम करने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान एक लोडिंग वाहन ने उनको टक्कर मार दी। तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद लोडिंग चालक वहां से फरार हो गया। मामला भिवाड़ी क्षेत्र में स्थित टपूकड़ा थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि मुसारी गांव से कुछ दूरी पहले ये हादसा हुआ।
बाइक पर ज्ञान सिंह, उनकी पत्नी नीता कौर और 21 साल की बेटी सुनीता सवार थी। सुनीता की एक साल पहले ही शादी की गई थी। सुनीता कुछ दिन पहले अपने पिता की खेत में मदद करने के लिए आई थी। सोमवार दोपहर ज्ञान सिंह के साथ ही उनकी पत्नी नीता और बेटी सुनीता बाइक पर मुंसारी गांव के बाहर खेत में गए थे। रात को काम करने के बाद वापस लौटते समय एक लोडिंग ने उनको टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई।
परिवार से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि ज्ञानसिंह के दो बेेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें से एक बेटा मानसिक रूप से बीमार है। सबसे छोटी बेटी 17 साल की है। उसकी शादी नहीं हुई है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का कहना है कि सुनीता चार महीने की गर्भवती थी। पिता ने उसे खेत में आने के लिए मना किया था, लेकिन उसके बाद भी वह अपने पिता और परिवार की मदद करने के लिए आ गई थी।
Published on:
26 Sept 2023 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
