27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

पुष्य नक्षत्र पर गजानन का पंचामृत अभिषेक

जयपुर. शहर के गणेश मंदिरों में सोमवार को पुष्य नक्षत्र पर गजानन महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया। मंदिरों में गणेशजी महाराज के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में गणेशजी महाराज का पुष्य पंंचामृत अभिषेक किया गया। मंदिर महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में गणेशजी महाराज का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद, केवडा व गुलाब जल से अभिषेक किया गया, इससे पहले गंगा जल से अभिषेक किया गया। पंचामृत अभिषेक के बाद शुद्ध जल से अभिषेक किया गया।

Google source verification

जयपुर. शहर के गणेश मंदिरों में सोमवार को पुष्य नक्षत्र पर गजानन महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया। मंदिरों में गणेशजी महाराज के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।

मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में गणेशजी महाराज का पुष्य पंंचामृत अभिषेक किया गया। मंदिर महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में गणेशजी महाराज का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद, केवडा व गुलाब जल से अभिषेक किया गया, इससे पहले गंगा जल से अभिषेक किया गया। पंचामृत अभिषेक के बाद शुद्ध जल से अभिषेक किया गया। सुबह 11 बजे भगवान गणेशजी को गणपति सहस्त्रनाम से 1008 मोदक अर्पित किए जाएंगे। गजानन महाराज फूल बंगले में विराजमान हो रहे है।


चांदपोल बाहर स्थित परकोटा गणेश मंदिर में सोमपुष्य नक्षत्र पर गणेशजी महाराज का 101 किलो दूध से अभिषेक किया गया। पंडित राहुल शर्मा के सान्निध्य में गणेशजी महाराज को नवीन पोशाक धारण कराकर फूल बंगले में विराजमान किया गया। युवाचार्य पंडित अमित शर्मा ने बताया कि गणेश जी महाराज को 1008 मोदक गणपति सहस्त्रनामावली से अर्पण किए गए। वहीं गणेशजी महाराज को सवामन चूरमे का भोग लगा कर भक्तों को बांटा जा रहा है।