10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, जो देश-विदेश में है बड़ा मशहूर, शिमला – मनाली को भी भूल जाएंगे

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है साथ ही भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां देश-विदेश से पहाड़ों की सुंदरता देखने अकसर लोग आया करते हैं। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांतिपूर्ण वातावरण और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Jun 18, 2024

mount abu

टोड रॉक: यह एक प्राचीन रॉक फॉर्मेशन है जिसका आकार मेंढ़क की तरह है। इसे देखने लोग देश-विदेश से आते हैं। आसपास की झील और हरे भरे पहाड़ी क्षेत्रों की मनोरम सुंदरता को देखने के लिए आप चट्टान पर चढ़कर यहां के खूबसूरत दृश्यों को कैमरे में कैद कर सकते हैं। पत्थर वाले मेंढक के साथ फोटो खींचने के लिए अगर आप बेताब हैं, तो एक बार इस जगह पर भी जरूर आएं। बस आपको यहां पहुंचने के लिए थोड़ी - सी चढ़ाई करनी पड़ेगी और ट्रेकिंग के शौकीनों को तो यहां बेहद मजा आने वाला है।

mount abu

नक्की झील: नक्की झील की खासियत है कि यह पहाड़ों से घिरी है। झील में एक फ़व्वारा लगाया गया है, जिसकी पानी की धार 80 फुट की ऊँचाई तक जाती हैं जो देखने में बेहद मनोरम प्रतीत होती हैं।

mount abu

दिलवाड़ा जैन मंदिर: यहाँ पर दिलवारा जैन मंदिर स्थित हैं, जो जैन धर्म का प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। इसकी सुंदरता और शिल्पकला को देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। इसका निर्माण 11वीं और 13वीं शताब्दी के दौरान राजा वास्तुपाल व तेजपाल नामक दो भाइयों ने करवाया था। इसकी मजेस्टिक वास्तुकला और मार्बल से बनी गुफाएं देखने योग्य हैं।

mount abu

गुरु शिखर मंदिर: यह अरावली पर्वत की सबसे ऊंची चोटी है। यह कपल्स के घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कही जा सकती है क्योंकि यहां ऊपर की ओर चढ़ना और शिखर तक पहुंचना आपको एक शानदार नजारा दिखाएगा। यहां का सूर्योदय-सूर्यास्त देखने में बेहद सुंदर लगता है।

mount abu

अचलेश्वर महादेव मंदिर : राजस्थान के माउंट आबू में स्थित अचलेश्वर महादेव दुनिया का ऐसा इकलौत मंदिर है जहां पर शिवजी के पैर के अंगूठे की पूजा होती है। बताया जाता है कि ऐतिहासिक स्थल अचलगढ़ में ई. सन 813 में अचलेश्वर महादेव का मंदिर निर्मित किया गया। यहां जो भी आता है वह इस मंदिर का दर्शन जरूर करता है।

mount abu

माउंट आबू से 11 किमी की दूरी पर स्थित अचलगढ़ किला राजस्थान के प्रसिद्ध किले में से एक माना जाता है। किले के परिसर में एक प्रसिद्ध शिव मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर और मंदाकिनी झील है जिसे देखने देश-विदेश से लोगों की भीड़ सालभर उमड़ी रहती है।

mount abu

ब्रह्मकुमारीज आश्रम : यह नक्की झील के रास्ते में जाते वक्त आपको देखने को मिलेगा। यहां का वातावरण बेहद शांतिमय होता है। यकीन मानिए यहां आकर आपको अच्छा लगेगा।

mount abu

माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य- खूबसूरत माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। अगर आप प्रकृति को देखने के साथ-साथ वाइल्डलाइफ चीजों को भी बेहद पसंद करते हैं, तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है।