
जयपुर। प्रदेश में पश्विमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही उत्तरी हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात में ही नहीं, दिन भी में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। प्रदेश में मंंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू का दर्ज किया गया। माउंट आबू दोे डिग्री पर आ गया। खेतों में फसलों के पत्तों, खुले मैदानों, उद्यानों में खिले फूलों, घास पर रात को पड़ी ओंस सवेरे बर्फ में तब्दील हो गई। यह प्रदेश में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। इसके अलावा फतेहपुर में 6.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य में नौ जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे कम दर्ज किया गया।
:::: इस सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। सात दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरेगा।
इन जगहों पर न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
माउंट आबू : 2 डिग्री
----पिलानी : 8.6
-- सीकर : 9.5
-जैसलमेर : 10.5
-चूरू : 9.2
संगरिया : 9.4
सिरोही : 9.3
फतेहपुर : 6.4
करौली : 9.3
Published on:
05 Dec 2023 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
