26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mousam: रंग बदल रहा मौसम, बाड़मेर का पारा 32 डिग्री पार

रात के तापमान में भी चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Feb 03, 2021

Mousam: रंग बदल रहा मौसम, बाड़मेर का पारा 32 डिग्री पार

Mousam: रंग बदल रहा मौसम, बाड़मेर का पारा 32 डिग्री पार

जयपुर। जयपुर सहित प्रदेशभर में आज से फिर से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन व चार फरवरी को मौसम करवट लेगा। बादल छाए रहने के साथ ही गुरुवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आंशका रहेगी। इससे पहले मंगलवार को सभी जगहों पर तेज धूप रही। वहीं दिन के साथ-साथ रात के तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रदेश में बीते 48 घण्टे में दिन और रात के तापमान में 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे विभिन्न जगहों पर दिन का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है। एक बार फिर आगामी दो दिनों में मौसम पश्चिमी विक्षोभ के चलते करवट लेगा। बीती रात मंगलवार को फतेहपुर का पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माउंटआबू का रात का पारा दो डिग्री बढ़कर 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर का 10.3 डिग्री, भरतपुर का 11 डिग्री, धौलपुर का 10.1 डिग्री, चूरू का 9.6 डिग्री, भीलवाड़ा का 7.8 डिग्री, जयपुर का तापमान 12 डिग्री, वनस्थली का 9.4 डिग्री, सीकर का 8.5 डिग्री, बूंदी का 10.6 डिग्री, चित्तौड़ का 8.2 डिग्री, डबोक 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जयपुर का अधिकतम तापमान बीते दिन का तीन डिग्री बढ़कर 28.9 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर का 32.2 डिग्री, चितौड़ का 32 डिग्री, अजमेर का 29.8 डिग्री, भीलवाड़ा का 31 डिग्री, फलौदी का 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।