सांसद अमराराम के रोडवेज बस में सफर करने और इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया है। लोग उनकी इस पहल को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी तारीफ करते हुए उन्हें "जमीन से जुड़ा नेता" मान रहे हैं, जबकि अन्य ने यह टिप्पणी भी की कि अमराराम ने बस में बैठकर आम जनता के साथ सफर करके उनकी समस्याओं को समझा है। एक यूजर डॉ सुमन जयपुर ने तो लिखा है कि "लाल सलाम.. सांसद महोदय, आपसे बाकी के 24 सांसद भी सीखेंगे कि आप सांसद सिर्फ रोडवेज की सीट पर बैठने के लिए नहीं बने हैं, बल्कि आपने सचमुच उस रोडवेज बस में बैठकर हकीकत को समझा है कि आमजन कैसे सफर करता है।