राजस्थान में बीसलपुर बांध समेत प्रमुख बांधों पर इन दिनों बांधों के गेट, सुलूस वॉल्व, मोटर,ग्रिसिंग आदि कार्य कराए जा रहे हैं। बांध ओवरफ्लो होने की स्थिति में गेट खोलने में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए सभी आवश्यक कदम जल संसाधन विभाग उठा रहा है। सामान्यतया 10 जून तक बांधों पर सभी मेंटीनेंस कार्य हर साल होते हैं लेकिन इस बार राज्य में मानसून की तय समय से पहले एंट्री की संभावना के मद्देनजर विभाग के अफसर भी तय समय सीमा से पहले ही मेंटीनेंस कार्य पूरा करने में जुटे हुए हैं।