16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muhana Mandi : बारिश के चलते स​ब्जियों के दाम चढ़ने लगे, आज फूल गोभी और भिंडी हो रही महंगी

जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना में आज बारिश के चलते स​ब्जियों की आवक घटने से दामों में हल्का इजाफा नजर आया। आज मंडी में फूल गोभी और ​भिंडी के दाम चढ़ते दिखाई दिए। थोक मंडी में जहां फूल गोभी 30 रुपए तक बिकी तो वहीं ​भिंडी भी 35 रुपए तक बिकी। वहीं ​शिमला मिर्च के दाम आज भी ऊपर रहे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Sep 05, 2025

- मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज ​शिमला मिर्च और टमाटर के दाम रहे स्थिर

जयपुर। जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना में आज बारिश के चलते स​ब्जियों की आवक घटने से दामों में हल्का इजाफा नजर आया। आज मंडी में फूल गोभी और ​भिंडी के दाम चढ़ते दिखाई दिए। थोक मंडी में जहां फूल गोभी 30 रुपए तक बिकी तो वहीं ​भिंडी भी 35 रुपए तक बिकी। वहीं ​शिमला मिर्च के दाम आज भी ऊपर रहे। आज मंडी में ​शिमला मिर्च के दाम 55 से 60 रुपए के बीच बोले गए। टमाटर के दाम आज स्थिर रहे। आज मंडी में टमाटर 20 से 28 रुपए के बीच बिका। अन्य स​ब्जियों के दामों में भी इजाफा दिखाई दिया। वहं दूसरी ओर मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू के दाम थोड़े ऊपर दिखाई दिए। आज मंडी में आलू 8 से 13 रुपए बिका तो प्याज और लहसुन के दाम आज ​भी स्थिर रहे। आज मंडी में प्याज के 10 से 18 रुपए के बिका तो लहसुन के दाम आज 25 से 75 रुपए के बीच बोले गए। आज मंडी में स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 20 से 28 रुपए

मिर्ची 15 से 20 रुपए

बारीक मिर्च 24 से 25 रुपए

फूल गोभी 15 से 30 रुपए

पत्ता गोभी 15 से 16 रुपए

करेला 25 से 35 रुपए

शिमला मिर्च 55 से 60 रुपए

नींबू 20 से 30 रुपए

लोकी 22 से 30 रुपए

भिंडी 25 से 35 रुपए

अदरक 35 से 70 रुपए

गवार फली 25 से 40 रुपए

बैंगन 15 से 30 रुपए

कद्दू 10 से 13 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 25 से 35 रुपए

तुरई 30 से 32 रुपए

अरबी 24 से 26 रुपए

टिंडा 40 से 50 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट

----------------------------------------------------

आलू के दाम चढ़े

आलू 8 से 13 रुपए

प्याज लोकल 10 से 13 रुपए

प्याज एमपी 13 से 16 रुपए

प्याज नासिक 16 से 18 रुपए

लहसुन 25 से 75 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ