
- मुहाना थोक मंडी में आज नींबू के दाम 100 से 115 रुपए तक बोले गए
जयपुर। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में आमजन राहत पाने के लिए शीतल पेय का सहारा लेता है। ऐसे में नींबू की बिक्री काफी बढ़ जाती है। इस कारण इन दिनों थोक मंडी मुहाना में नींबू के दाम काफी ऊपर चल रहे हैं। आज मंडी में नींबू के दाम 100 से 115 रुपए प्रति किलो तक बोले गए। खुले बाजार में नींबू 200 रुपए किलो तक बिक रहा है। वहीं अन्य सब्जियों के दाम अभी सामान्य हैं। वहीं फलों की बात करें तो आज मुहाना मंडी में हापुस आम और सेब के दाम काफी ऊपर रहे। आज मंडी में हापुस आम के दाम 200 रुपए तक बिका। वहीं सेब भी इन दिनों महंगा चल रहा है।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर देसी 5 से 7 रुपए
टमाटर हाइब्रिड 9 से 11 रुपए
मिर्ची 5 से 10 रुपए
बारीक मिर्च 20 से 21 रुपए
फूल गोभी 6 से 8 रुपए
पत्ता गोभी 4 से 5 रुपए
करेला 12 से 20 रुपए
शिमला मिर्च 12 से 15 रुपए
नींबू 100 से 115 रुपए
लोकी 5 से 7 रुपए
भिंडी 20 से 40 रुपए
अदरक 31 से 32 रुपए
गवार फली 50 से 80 रुपए
बैंगन 7 से 12 रुपए
कद्दू 4 से 5 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 13 से 15 रुपए
तुरई 25 से 38 रुपए
कटहल 17 से 20 रुपए
कैरी 20 से 24 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना टर्मिनल मार्केट
-------------------------------------------------------
लहसुन के दाम चढ़े
आलू 8 से 15 रुपए
प्याज 8 से 17 रुपए
लहसुन 30 से 80 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
----------------------------------
केला हो रहा सस्ता
संतरा 40 से 65 रुपए
केला 18 से 23 रुपए
अनार 60 से 130 रुपए
मौसमी 27 से 28 रुपए
सेब कश्मीर 140 से 170 रुपए
सेब इंपोर्टेड 210 से 245 रुपए
आम सफेदा 55 से 70 रुपए
आम हापुस 160 से 200 रुपए
- आर.के. नारंग, उपाध्यक्ष, जयपुर फल थोक विक्रेता संघ, मुहाना मंडी
Published on:
15 Apr 2025 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
