
- मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज आलू बिका सस्ता
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज देसी व हाइब्रिड टमाटर के दामों में गिरावट देखने को मिली। वहीं हरी मिर्ची भी आज सस्ती बिकी। आज थोक मंडी में हाइब्रिड टमाटर के दाम आज 11 से 12 रुपए तो देसी टमाटर के दाम आज 6 से 10 रुपए के बीच बोले गए। इसके अलावा हरी मिर्ची के दाम आज 10 से 20 रुपए के बीच रहे। आज थोक मंडी में बारीक हरी मिर्ची, नींबू और कैरी के भाव ऊपर रहे। आज थोक मंडी में नींबू 100 से 105 रुपए के बीच रहा तो बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 40 से 45 रुपए के बीच रहे। इसके अलावा आज कैरी थोक मंडी में 35 से 45 रुपए के बीच बिकी। थोक मंडी में आज भिंडी भी महंगी बिकी। आज भिंडी के दाम 35 से 55 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा आज मंडी में फूल गोभी, पत्ता गोभी, करेला, शिमला मिर्च, गाजर, लॉकी, बैंगन, कद्दू व टिंडा के दाम आज सामान्य बने रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज गिरावट का दौर रहा। आज आलू 4 से 7 रुपए के बीच बिका तो आज प्याज के दाम 8 से 16 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज यथावत रहे। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 25 से 100 रुपए के बीच बिका। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के दाम इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 11 से 12 रुपए
टमाटर देसी 6 से 10 रुपए
मटर 18 से 20 रुपए
मिर्ची 10 से 20 रुपए
बारीक मिर्च 40 से 45 रुपए
फूल गोभी 15 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 26 से 35 रुपए
शिमला मिर्च 25 से 30 रुपए
नींबू 100 से 105 रुपए
लोकी 10 से 14 रुपए
भिंडी 35 से 55 रुपए
अदरक 54 से 55 रुपए
ग्वार फली 40 से 55 रुपए
बैंगन 10 से 20 रुपए
कद्दू 12 से 14 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 10 से 15 रुपए
टिंडा 15 से 27 रुपए
गाजर 12 से 14 रुपए
मूली 18 से 20 रुपए
कैरी 35 से 45 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
--------------------------------
आलू हो रहा सस्ता
आलू 4 से 7 रुपए
प्याज 8 से 16 रुपए
लहसुन 25 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
30 Mar 2026 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
