
मोहित यादव (अलवर जिला क्रिकेट संघ), संयोजक (फोटो- पत्रिका)
RCA Adhoc Committee Reconstitution: जयपुर: राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की एडहॉक कमेटी में एक बार फिर बदलाव किया गया है। तीसरी बार कंवीनर बदला गया और अलवर के विधायक जसवंत यादव के पुत्र मोहित यादव को पांच सदस्यीय कमेटी का कंवीनर नियुक्त किया है।
बता दें कि यह नौवीं बार है, जब एडहॉक कमेटी का विस्तार किया गया है। गौरतलब है कि कमेटी का कार्यकाल 25 मार्च को पूरा हो चुका था। इससे पूर्व श्रीगंगानगर के विधायक जयदीप बिहाणी और भाजमुओ के पूर्व अध्यक्ष डीडी कुमावत एडहॉक कमेटी के कंवीनर रह चुके हैं।
राजस्थान के सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा ने आदेश जारी कर आरसीए की तदर्थ कार्यकारी समिति का पुनर्गठन किया है। यह निर्णय राजस्थान क्रीड़ा अधिनियम, 2005 की धारा 24(1) के तहत लिया गया है, ताकि एसोसिएशन में किसी भी प्रकार की कानूनी शून्यता न रहे।
पूर्व समिति का कार्यकाल समाप्त होने और निर्धारित समय में चुनाव न हो पाने के कारण इस अवधि को आगामी तीन माह के लिए बढ़ाया गया है। आदेश के अनुसार, पुनर्गठित समिति को आगामी तीन महीने के भीतर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपनियमों के अनुसार नई कार्यकारी समिति के चुनाव कराने होंगे।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरसीए की एडहॉक कमेटी में किए बदलावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सीएम एक ओर परिवारवाद के खिलाफ बयान देते हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेताओं के पुत्रों को पद देकर दोहरे मापदंड अपना रहे हैं। आरसीए को भाजपा नेताओं के बेटों के लिए लॉन्च पैड बना दिया है।
उन्होंने एडहॉक कमेटी के कन्वीनर पद पर भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव की नियुक्ति को राजनीतिक रसूख का उदाहरण बताया। कमेटी में पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी के पोते अरिष्ट सिंघवी और विधायक संजीव बेनीवाल के बेटे अर्जुन बेनीवाल को शामिल कर यह संदेश दिया गया है कि आम कार्यकर्ताओं के लिए जगह सीमित होती जा रही है।
Published on:
30 Mar 2026 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
