3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Muhana Mandi : थोक मंडी में आज बारीक हरी ​मिर्च बिकी सस्ती, टमाटर के दाम भी नरम, आलू-लहसुन के दामों में इजाफा

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज हरी मिर्ची के दाम नीचे दिखाई दिए। बारीक हरी मिर्च लो लंबे समय से महंगी बिक रही थी। अब जाकर इसके भाव नीचे आने लगे हैं। आज मंडी में हरी मिर्ची 10 से 15 रुपए और बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 25 से 30 रुपए के बीच रहे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 03, 2026

- मुहाना थोक मंडी में आज नींबू, कैरी और ​भिंडी महंगे बिके

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज हरी मिर्ची के दाम नीचे दिखाई दिए। बारीक हरी मिर्च लो लंबे समय से महंगी बिक रही थी। अब जाकर इसके भाव नीचे आने लगे हैं। आज मंडी में हरी मिर्ची 10 से 15 रुपए और बारीक हरी मिर्ची के दाम आज 25 से 30 रुपए के बीच रहे। इसी प्रकार आज टमाटर के दाम भी यथावत रहे। आज हाइब्रिड टमाटर के दाम 12 से 14 रुपए तो देसी टमाटर के दाम 6 से 10 रुपए के बीच रहे। ​आज मंडी में नींबू महंगा बिका। नींबू के दाम आज 110 से 115 रुपए के बीच रहे। नींबू के अलावा ​भिंडी के दाम आज 35 से 50 रुपए और कैरी के दाम आज 38 से 42 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा​ अन्य स​ब्जियां यथा फूल गोभी, पत्ता गोभी, हरी मटर, करेला, ​शिमला मिर्ची, कद्दू, बैंगन, लॉकी, खीरा और गाजर के दाम यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू के दामों में थोड़ा इजाफा दिखाई दिया। आज आलू 5 से 9 रुपए के बीच बिका तो प्याज के दाम आज यथावत रहे। आज प्याज 6 से 16 रुपए के बीच रहे। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 30 से 110 रुपए के बीच रे। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 12 से 14 रुपए

टमाटर देसी 6 से 10 रुपए

मटर 20 से 22 रुपए

मिर्ची 10 से 15 रुपए

बारीक मिर्च 25 से 30 रुपए

फूल गोभी 15 से 20 रुपए

पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए

करेला 28 से 32 रुपए

शिमला मिर्च 20 से 25 रुपए

नींबू 110 से 115 रुपए

लोकी 6 से 10 रुपए

भिंडी 35 से 50 रुपए

अदरक 52 से 54 रुपए

ग्वार फली 35 से 55 रुपए

बैंगन 10 से 15 रुपए

कद्दू 4 से 5 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 5 से 12 रुपए

टिंडा 15 से 22 रुपए

गाजर 12 से 13 रुपए

मूली 18 से 20 रुपए

कैरी 38 से 42 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

----------------------------

आलू के दामों इजाफा

आलू 5 से 9 रुपए

प्याज 6 से 16 रुपए

लहसुन 30 से 110 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर