
- मुहाना थोक मंडी में आज आलू-प्याज के दाम यथावत
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में गर्मी के सीजन की सब्जी भिंडी के दामों में गिरावट आने लगी है। गिरावट का कारण थोक मंडी में लोकल भिंडी की आवक बढ़ना है। आज थोक मंडी में भिंडी के दाम 15 से 25 रुपए के बीच बोले गए। वहीं नींबू के दामों में गिरावट आ रही है, लेकिन नींबू के दाम अभी भी बहुत महंगा बिक रहा है। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 120 से 135 रुपए के बीच रहे। नींबू के अलावा थोक मंडी में आज हरी मटर व अदरक के दाम ही ऊपर रहे। आज थोक मंडी में अदरक के दाम 55 से 56 रुपए के बीच रहे। हरी मटर के दाम भी आज 70 से 75 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा आज थोक मंडी में टमाटर हाइब्रिड, टमाटर देसी, हरी मिर्ची, बारीक हरी मिर्ची, फूल गोभी, पत्ता गोभी, करेला, शिमला मिर्च, लॉकी, ग्वार फली, बैंगन, कद्दू, खीरा, टिंडा, कैरी व तुरई के दाम यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू-प्याज के दाम यथावत रहे। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 8 रुपए प्रति किलो तो प्याज के दाम आज भी 7 से 14 रुपए के बीच रहे। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 30 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 16 से 20 रुपए
टमाटर देसी 8 से 13 रुपए
मटर 70 से 75 रुपए
मिर्ची 7 से 13 रुपए
बारीक मिर्च 25 से 28 रुपए
फूल गोभी 18 से 22 रुपए
पत्ता गोभी 5 से 6 रुपए
करेला 17 से 22 रुपए
शिमला मिर्च 10 से 12 रुपए
नींबू 120 से 135 रुपए
लोकी 6 से 12 रुपए
भिंडी 15 से 25 रुपए
अदरक 55 से 56 रुपए
ग्वार फली 250 से 28 रुपए
बैंगन 10 से 20 रुपए
कद्दू 4 से 5 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 6 से 10 रुपए
टिंडा 16 से 25 रुपए
कैरी 28 से 30 रुपए
तुरई 15 से 18 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
-------------------------------------
आलू-प्याज के भाव यथावत
आलू 5 से 8 रुपए
प्याज 7 से 14 रुपए
लहसुन 30 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
22 Apr 2026 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
