22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sachin Pilot : ‘ताबड़तोड़’ चुनावी सभाएं और रोड शो, ‘ममता के गढ़’ में कुछ इस अंदाज़ में दिखा सचिन पायलट का ‘शक्ति प्रदर्शन’!

एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में 'तूफानी' प्रचार करते हुए ममता बनर्जी के गढ़ में सेंधमारी शुरू कर दी है। महज 24 घंटे के भीतर पायलट ने 5 बड़ी चुनावी सभाएं और एक भव्य रोड शो कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया।

2 min read
Google source verification
Sachin Pilot Bengal Visit PIC

Sachin Pilot Bengal Visit PIC

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में कांग्रेस ने अपने इस सबसे बड़े 'क्राउड पुलर' सचिन पायलट को मैदान में उतारा है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट पश्चिम बंगाल की तपती गर्मी में पसीना बहा रहे हैं। कल, यानी 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को पायलट ने जिस रफ्तार से चुनाव प्रचार किया, उसने विरोधियों की धड़कनें तेज कर दी हैं।

मुर्शिदाबाद से बर्धमान तक: पायलट का 'मिशन बंगाल'

सचिन पायलट का मंगलवार का कार्यक्रम किसी 'मैराथन' से कम नहीं था। उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक बंगाल के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस की गारंटियों का डंका बजाया:

बहरामपुर (मुर्शिदाबाद): दिन की शुरुआत दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में एक विशाल रोड शो से हुई। यहां उमड़ी भीड़ ने पायलट के प्रति बंगाल के प्यार को साबित कर दिया।

लालगोला (मुर्शिदाबाद): प्रत्याशी मोहम्मद तौहीदुर रहमान के पक्ष में जनसभा की। पायलट ने कहा, "टीएमसी और बीजेपी की नूरा-कुश्ती ने बंगाल के विकास को रोक दिया है।"

इंग्लिश बाजार व सुजापुर (मालदा): अब्दुल हन्नान के समर्थन में पायलट ने हुंकार भरी कि बंगाल की जागरूक जनता अब टीएमसी के खोखले वादों से ऊब चुकी है।

हंसन (बीरभूम): मिल्टन राशिद के पक्ष में पायलट ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

कुल्टी (पश्चिम बर्धमान): दिन का समापन रवि यादव के समर्थन में एक बड़ी सभा से हुआ, जहाँ उन्होंने प्रगति के लिए 'परिवर्तन' का आह्वान किया।

'टीएमसी-बीजेपी के झगड़े में पिसी बंगाल की जनता'

प्रचार के दौरान सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए राज्य और केंद्र सरकार दोनों को घेरा। पायलट ने कहा, "बंगाल की जनता ने राज्य सरकार (TMC) और केंद्र सरकार (BJP) दोनों को तीन-तीन मौके दिए, लेकिन इन दोनों की आपसी लड़ाई और टकराव की वजह से बंगाल की जनता को अनावश्यक नुकसान उठाना पड़ा है। पहली बार कांग्रेस पूरी ताकत के साथ हर सीट पर चुनाव लड़ रही है और इस बार हमारा प्रदर्शन सबको चौंका देगा।"

राजस्थान का 'मॉडल' और बंगाल की 'उम्मीद'

सचिन पायलट ने बंगाल की सभाओं में राजस्थान के विकास और कांग्रेस की गारंटियों का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल अब बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार भाजपा और तृणमूल के 'ध्रुवीकरण' की राजनीति को नकार कर विकास और जनहित वाली कांग्रेस सरकार को चुनेगी।

अधीर रंजन के साथ 'केमिस्ट्री' ने खींचा ध्यान

मुर्शिदाबाद में जब सचिन पायलट और अधीर रंजन चौधरी एक साथ रोड शो में निकले, तो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। पायलट ने अधीर रंजन को एक 'मजबूत आवाज' बताया और लोगों से भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।