
- मुहाना आलू-प्याज मंडी में आज नया आलू महंगा बिका
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज कुछ सब्जियों के भावों में उछाल देखने को मिला। आज थोक मंडी में मटर फली, भिंडी, टमाटर, अदरक, करेला और शिमला मिर्च महंगी बिकीं। वहीं फूल गोभी, पत्ता गोभी, नींबू व कद्दू सस्ते बिके। वहीं दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज नए आलू के भाव ऊंचे रहे। नया आलू आज 25 से 30 रुपए के बीच बिका। इसके अलावा पुराना आलू व प्याज सस्ते बिके। पुराना आलू आज 8 से 14 रुपए और प्याज के दाम आज 7 से 15 रुपए के बीच रहे। वहीं लहसुन के दाम 25 से 80 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 32 से 35 रुपए
टमाटर देसी 25 से 35 रुपए
मटर 120 से 140 रुपए
मिर्ची 18 से 22 रुपए
बारीक मिर्च 25 से के 26 रुपए
फूल गोभी 14 से 20 रुपए
पत्ता गोभी 16 से 18 रुपए
करेला 35 से 40 रुपए
शिमला मिर्च 38 से 40 रुपए
नींबू 22 से 25 रुपए
लोकी 28 से 35 रुपए
भिंडी 50 से 60 रुपए
अदरक 56 से 58 रुपए
ग्वार फली 45 से 55 रुपए
बैंगन 20 से 35 रुपए
कद्दू 16 से 18 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 24 से 26 रुपए
तुरई 20 से 25 रुपए
टिंडा 40 से 45 रुपए
गाजर 20 से 25 रुपए
मूली 14 से 15 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
---------------------------------------
पुराना आलू व प्याज सस्ते
आलू नया 25 से 30 रुपए
आलू पुराना 8 से 14 रुपए
प्याज 7 से 15 रुपए
लहसुन 25 से 80 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
14 Nov 2025 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
