
कत्ल की रात और ताजियों के लिए सुरक्षा इंतेजाम, ड्रोन कैमरे और वॉच टावर से पुलिस रखेगी निगाह
जयपुर. शहर में सोमवार को कत्ल की रात और मंगलवार को ताजियों के लिए कमिश्नरेट ने सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। इस दौरान कानून-व्यवस्था के लिए करीब 4000 पुलिस अधिकारी ( Jaipur Police ) और जवन तैनात रहेंगे। खुद पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव भी फील्ड में रहकर स्थिति पर निगाह रखेंगे। इस दौरान ड्रोन कैमरे, प्रमुख चौराहों पर वॉच टॉवर और अभय कमांड के जरिए असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की जाएगी। संवेदनशील इलाकों मे आरएसी और स्पेशल टॉस्क फोर्स को तैनात किया जाएगा।
एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि कत्ल की रात और इसके अगले दिन निकले वाले ताजियों के मार्ग पर सभी डीसीपी अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर रहेंगे। कानून-व्यवस्था के लिए 22 एडिशनल कमिश्नर, 22 एसीपी, 70 पुलिस निरीक्षक, 210 पुलिस उप निरीक्षक के अलावा 3800 पुलिसकर्मी और होमगार्ड के 750 जवान भी रहेंगे। स्पेशल टास्क फोर्स की दो कंपनियों की भी व्यवस्था में लगाया गया है।
एक दर्जन ड्रोन कैमरे रखेंगे निगाह
व्यवस्थाओं में करीब एक दर्जन ड्रोन कैमरे भी लगाए जाएंगे, जो सीधे कंट्रोन रूम के नियंत्रण में रहेंगे, जिनके जरिए असामाजिक तत्वों पर निगाह रख धरपकड़ी की जाएगी। इसके अलावा उंची इमारतों पर शसस्त्र पुलिस बल तैनात किया जाएगा, जिनके पास स्थिति पर निगाह रखने के लिए दूरबीन, वीडियो कैमरा और वारयलैस सैट भी रहेंगे। प्रमुख चौराहों पर वॉच टॉवर पर भी सुरक्षाकर्मी रहेंगे, जिनके पास अत्याधुनिक हथियार और नाइट वीजन डीवाइस भी रहेगी। अभय कमांड भी लगातार स्थिति पर नजर रखेगा। इस दौरान शांति समिति के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता भी संवेदनशील इलाकों में ताजियों के साथ मौके पर मौजूद रहेंगे।
'कत्ल की रात' आज, कल निकलेंगे ताजिए
हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में सोमवार रात को कत्ल की रात होगी। ताजियों का जुलूस मंगलवार को निकलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में छोट-बड़े ताजिए शामिल होंगे। कत्ल की रात में ताजिए बड़ी चौपड़ पर एकत्र होना शुरू होंगे। देर रात मातम मनाया जाएगा। इसके बाद ताजिए इमामबाड़ों को लौटेंगे। अगले बड़ी चौपड़ से दिन ताजियों का जुलूस रवाना होगा, जो रात को रामगढ़ मोड़ स्थित कर्बला पहुंचेगा। वहां ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे। मोहर्रम का जुलूस 10 सितंबर को निकाला जाएगा।
Published on:
09 Sept 2019 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
