
जयपुर/दौलतपुरा। मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना ( Mukhyamantri Dugdh Sambal Yojana ) के तहत 5 रुपए प्रति लीटर दिए जाने वाले अनुदान की 2 माह की राशि मंगलवार सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ जैसे ही पशुपालकों के बैंक खातों में डाली गई तो पशुपालकों के मोबाइल में एसएमएस आया तो पशुपालकों के चेहरे खिल उठे।
मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के जयपुर डेयरी की ओर से डाले गए अनुदान की खबर पशुपालकों में पहुंची तो पशुपालकों ने अपने-अपने बैंक अकाउंट या मोबाइल को देखना शुरू कर दिया। सभी ने मोबाइल देखकर या बैंक में पहुंचकर आश्वस्त हुए कि जयपुर डेयरी की ओर से अनुदान दिया है। हालांकि यह अनुदान कितने माह का दिया है इस बारे में पशुपालकों को कोई जानकारी नहीं है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत 5 रुपए प्रति लीटर दिए जाने वाला अनुदान पिछले 8 माह से अटका हुआ था। जिसको लेकर पशुपालकों में रोष था। मंगलवार को पशुपालकों 2 माह के रुपए डाल दिए है। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने लगातार खबर प्रकाशित कर पशुपालकों की आवाज उठाई थी।
रोजाना 60 लाख का बनता है अनुदान.....
जयपुर डेयरी में रोजाना करीब 12 लाख लीटर दूध आता है और 5 रुपए प्रतिलीटर के हिसाब से रोजाना 60 लाख का पशुपालकों का अनुदान बनता है। ऐसे जुलाई व अगस्त का अनुदान दिया गया है। 2 माह की बात करें तो करीब 36 करोड़ रुपए पशुपालकों को दिया गया है।
इनका कहना है....
मोबाइल में जयपुर डेयरी की ओर से डाली गई राशि का मैसेज आते ही खुशी से चेहरा खिल उठा। मोबाइल में राशि को देखते हुए।
—बाबूलाल सैनी, खोराश्यामदास गिर्राज की तलाई।
5 रुपए लीटर के हिसाब से मेरे दो माह का 12 हजार रुपए अनुदान डाला है। अब 3 हजार रुपए मिलकर 50 मण चार खरीदूंगा।
—श्रवणलाल जाट, निवासी बगवाड़ा
मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत हमारे बैंक खाते में राशि डाली गई है। इससे हमें काफी राहत मिलेगी।
—घासीलाल पांड्या, निवासी बगवाड़ा
Published on:
13 Mar 2024 11:35 am
