7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार ने मुनेश गुर्जर को बनाया जयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी का वाइस चैयरमेन

कोटा स्मार्ट सिटी कंपनी में नगर निगम उत्तर महापौर मंजू मेहरा को जिम्मा

less than 1 minute read
Google source verification
सरकार ने मुनेश गुर्जर को बनाया जयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी का वाइस चैयरमेन

सरकार ने मुनेश गुर्जर को बनाया जयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी का वाइस चैयरमेन

जयपुर। राज्य सरकार ने जयपुर हैरिटेज नगर निगम महापौर को जयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी में वाइस चैयरमेन बनाया है। हैरिटेज नगर निगम में अभी महापौर मुनेश गुर्जर है जो कांग्रेस पार्टी से है। सरकार ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किए। सरकार का तर्क है कि स्मार्ट सिटी का अधिकतर हिस्सा इसी नगर निगम सीमा में है। इसी कारण हैरिटेज नगर निगम को प्राथमिकता दी गई है। हैरिटेज नगर निगम के आयुक्त के पास ही स्मार्ट सिटी का कार्यभार भी है। गौरतलब है कि महापौर मुनेश गुर्जर कांग्रेस पार्टी से जीतकर आई है। विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास के विधानसभा क्षेत्र से हैं और उन्हीं की तरजीह पर वे महापौर के लिए चुनी गईं।
इसी तरह कोटा उत्तर नगर निगम महापौर मंजू मेहरा को कोटा स्मार्ट सिटी कंपनी का वाइस चैयरमेन बनाया गया है। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल कोटा उत्तर से विधायक हैं। कोटा स्मार्ट सिटी का ज्यादातर काम इसी क्षेत्र होने के कारण महापौर को यह पद दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग