
हत्या या आत्महत्या: जयपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी की लाश मिलने से फैली सनसनी
जयपुर। राजधानी जयपुर के एक पेट्रोल पंप पर बाथरूम में एक कर्मचारी की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी मच गई। शव का गला कटा हुआ था। हादसा इतना विभत्स था कि पूरे बाथरूम में खून फैल गया। बाथरूम में लगा कांच और वाशवेशन भी खून से सने हुए पाए गए। घटना का पता उस वक्त लगा जब पेट्रोल पंप के कर्मचारी बाथरूम में पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। इस दौरान कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो कर्मचारी भवानी सिंह की लाश पड़ी हुई थी। देखते ही देखते अन्य कर्मचारी खून से लथपथ भवानी सिंह को अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को गंभीर देख करधनी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम को बाथरूम के चेंबर में एक ब्लड नुमा चाकू मिला। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। टीम ने मौके से अन्य साक्ष्य जुटाए है।
प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि मृतक का नाम भवानी सिंह है। जो लंबे समय से सेल्समैन के तौर पर कार्य कर रहा था। मूल रूप से भवानी सिंह कुचामन नागौर का रहने वाला था। भवानी सिंह के गले पर ट्यूमर हो रखा था। इसी ट्यूमर के चलते आए दिन परेशान रहता था। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक ने खुद ब्लेड नुमा चाकू से अपना गला काटा और सुसाइड कर लिया। हालांकि एफएसएल की टीम मौके से मिले ब्लेड नुमा चाकू और खून से सनी दीवारें देखकर इस पूरे घटनाक्रम को हत्या से जोड़कर देख रही है। हालांकि युवक की गला काटकर हत्या की गई है या फिर उसने खुद आत्महत्या की है इसको लेकर पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है।
Published on:
19 Nov 2022 06:25 pm
