
मुरली हाला पतंग उड़ालै रे... भजनों से रिझाया भोलेनाथ-बाबा श्याम को
जयपुर। गलता स्थित श्याम डूंगरी (Shyam Dungri galta) पर रविवार को पौषबड़ा महोत्सव (Paushbada Mahotsav) के तहत भोलेनाथ का फूलों से शृंगार कर झांकी सजाई गई। इस दौरान शिव परिवार (Shiv temple) को भी फूलों से सजाया गया। कलाकारों ने भोलेनाथ और बाबा श्याम के भजनों (baba shyam bhajan) की प्रस्तुति देकर प्रभु काे रिझाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भाव के रूप में नृत्य की प्रस्तुति भी दी। वहीं कलाकारों सहित श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुति भी दी।
कलाकार रितेश शर्मा, अभिषेक शर्मा ने मुरली हाला पतंग उड़ालै रे राधे पतंग उड़ाई ऊंसै पेच लड़ा लै रे..., राम बने सीता, सीता बने राम... सहित कई भजनों की प्रस्तुति देकर प्रभु को रिझाया। बाद में शिव परिवार को हलवा, बड़े, पूड़ी, सब्जी का भोग लगाकर मनुहार की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं सहित सैकड़ों लोगों ने पौषबड़ा महोत्सव में प्रसादी ग्रहण की। पौषबड़ा महोत्सव में मोहन लाल सीमावत, सोहन लाल शर्मा, रोशन लाल शर्मा, राजेश शर्मा, अमित शर्मा, अभिषेक शर्मा, रंजीत शर्मा, अजित शर्मा, विशाल शर्मा, अमित शर्मा, मुंजाल मयंक आदि श्रद्धालुओं ने सेवाएं दी।
Updated on:
09 Jan 2023 12:57 am
Published on:
08 Jan 2023 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
