गीता जयंती के अवसर पर आयोजित हुई थी गीता फेस्ट
गीता जयंती के अवसर पर हरे कृष्ण मूवमेंट व अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से गीता फेस्ट का आयोजन किया गया था। जिसमें 500 विद्यालयों के नौ हजार विद्यार्थीयों के लिए गीता श्लोक उच्चारण, निबन्ध , सुलेख, कृष्ण क्विज व गोलोक शेड्स कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।