वैज्ञानिकों ने किया आकाशगंगा के 'प्राचीन दिल' की खोज का दावा
जयपुरPublished: Oct 24, 2022 07:57:27 am
शोध : 12.5 अरब साल पहले बने तारे कॉन्सटिलेशन सैगिटेरियस में
18,000 से ज्यादा प्रकाश वर्ष को कवर करती है प्रोटोगैलेक्सी


वैज्ञानिकों ने किया आकाशगंगा के 'प्राचीन दिल' की खोज का दावा
वॉशिंगटन. खगोलविदों ने हमारी आकाशगंगा के 'प्राचीन दिल' की खोज करने का दावा किया है। इसी के प्राचीन नाभिक के चारों तरफ सभी सितारे और ग्रह विकसित हुए। आकाशगंगा के सबसे पुराने सितारे कॉन्सटिलेशन सैगिटेरियस में हैं। ये तारे 12.5 अरब साल पहले बने थे।
जर्मनी में मैक्स प्लैंक खगोल विज्ञान संस्थान के खगोलविद हेंस वाल्टर रिक्स का कहना है कि लंबे समय से अनुमान लगाया जाता रहा है कि पुराने सितारों की बड़ी आबादी हमारी आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद होनी चाहिए। डेटा से अब पता चला है कि वे वहां हैं। रिक्स के सहयोगियों ने बताया कि आकाशगंगा का प्राचीन हृदय एक गोलाकार प्रोटोगैलेक्सी है, जो 18,000 से ज्यादा प्रकाश वर्ष को कवर करती है। प्रोटोगैलेक्सी एक ऐसी जगह है, जहां से आकाशगंगा का विकास माना जाता है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के खगोलशास्त्री वसीली बेलोकुरोव ने कहा, यह अध्ययन आकाशगंगा के शुरुआती चरण के बारे में हमारी समझ को मजबूत करने में मदद करता है।