11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: वार्ड पार्षद को जिताने के लिए केंद्रीय मंत्रियों-सांसदों ने झोंकी ताकत, दांव पर प्रतिष्ठा

Nagar Nigam Election 2020 in Rajasthan : राजनीतिक दलों के साथ दिग्गजों की भी प्रतिष्ठा दांव पर, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के कंधे पर जीत की ज़िम्मेदारी, गली-गली घूमकर मांग रहे पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट, दिग्गजों के लिए ‘अग्नि परिक्षा’ साबित हो रहे चुनाव
2 min read
Google source verification
Nagar Nigam Election 2020 in Rajasthan latest news and updates

जयपुर।

तीन शहरों की छह नगर निगमों के लिए हो रहे नगर निगम चुनाव ( Nagar Nigam Election 2020 in Rajasthan ) ना सिर्फ राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा का ही सवाल बने हुए हैं बल्कि इनसे कई दिग्गज नेताओं की साख भी जुडी हुई है। भाजपा में तो चुनावी प्रतिष्ठा के पैमाने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राज्यसभा और लोकसभा तक के सांसद वार्ड प्रत्याशियों के लिए वोट अपील करते दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा ने उतारी है दिग्गजों की फ़ौज
जयपुर-जोधपुर और कोटा में नगर निगम बोर्ड बनाने के मकसद से भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों तक को निगम चुनाव जिताने की ज़िम्मेदारी दी हुई है। ऐसे में अब चुनाव में जीत पाना हर दिग्गज नेता की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। संभवतः ये पहली बार है जब किसी पार्टी ने इतने सारे सियासी दिग्गजों को कैम्पेनिंग में उतारा है जो वार्ड की गलियों और कॉलोनियों में घूमकर वोट अपील कर रहे हैं ।

ये दिग्गज मांग रहे वोट

- गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री :
शेखावत जोधपुर सांसद भी हैं लिहाजा जोधपुर नगर निगम ‘फतह’ करने की ज़िम्मेदारी उन्हीं के कन्धों पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहे शेखावत के लिए पार्टी को निगम चुनाव जिताना एक नई चुनौती बनी हुई है। चुनावी रणनीति बनाने से लेकर वार्ड-वार्ड घूमकर प्रत्याशी के समर्थन में वोट अपील करने में वे ज़बरदस्त एक्टिव दिख रहे हैं।

- कैलाश चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री:
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भी जोधपुर में मोर्चा संभाले हुए हैं। वे शेखावत के साथ ही पार्टी के वार्ड प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटा रहे हैं।

- अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री
मेघवाल जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए समन्वयक हैं। लिहाजा जयपुर में बीजेपी बोर्ड की शहरी सरकार बनाने की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी उन्हीं के पास है। तीनों शहरों के निगम चुनाव के लिए भाजपा का मेनिफेस्टो भी उन्हीं ने जारी किया है।

ये सांसद भी सक्रीय
केंद्रीय मंत्रियों के अलावा अन्य सांसदों की प्रतिष्ठा भी नगर निगम चुनाव में दांव पर लगी हुई है। इनमें राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, राजसमन्द सांसद दिया कुमारी, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, चित्तोड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती के नाम भी शामिल हैं। इन सभी दिग्गजों के लिए नगर निगम चुनाव ‘अग्नि परिक्षा’ बने हुए हैं।