18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 16 नई नगर पालिकाएं गठित, देखें पूरी सूची

List of municipalities in Rajasthan: राजस्थान सरकार ने बजट घोषणा के अनुरूप प्रदेश में 16 नई नगर पालिकाओं का गठन किया है। अब प्रदेश में अब 212 नगरीय निकाय हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
List of municipalities in Rajasthan

जयपुर। List of municipalities in Rajasthan: राज्य सरकार ने बजट घोषणा के अनुरूप प्रदेश में 16 नई नगर पालिकाओं का गठन किया है। अब प्रदेश में अब 212 नगरीय निकाय हो गए हैं। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि नवगठित नगर पलिकाओं में सम्मिलित किए गए ग्राम पंचायत क्षेत्रों को पंचायत सीमा से पृथक किए जाने के संबंध में नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव को अधिसूचना की प्रति भिजवाकर की जाएगी।

यहां किया गया गठन
जयपुर जिले में बस्सी नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत बस्सी, पावटा नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत पावटा का राजस्व ग्राम पावटा एवं शिवनगर, ग्राम पंचायत प्रागपुरा का राजस्व ग्राम प्रागपुरा, अलवर जिले में लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में लक्ष्मणगढ (पूर्ण ग्राम पंचायत), राजस्व ग्राम मौजपुर, बहरपुरी, सजनपुरी, खेड़ली लोधा, सैमला, लीली एवं सूरजगढ़, रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत रामगढ का राजस्व ग्राम रामगढ़, ग्राम पंचायत खेडी का राजस्व ग्राम खेड़ी एवं डोली, ग्राम पंचायत दोहली का राजस्व ग्राम बर्डोद, दोहली, सरहेटा, बाघोडी, यादव नगर, ग्राम पंचायत ललावंडी का राजस्व ग्राम पूठी, ग्राम पंचायत निवाली का राजस्व ग्राम निवाली एवं सोनागढ़, ग्राम पंचायत पिपरोली का राजस्व ग्राम नंगला बलेया, पिपरोली, गोहा एवं चौकी, बानसूर नगर पालिका क्षेत्र में राजस्व ग्राम कस्बा बानसूर (ग्रांम पंचायत बानसूर), बाढ़ पुरोहित, बाढ़ ढेगूवास, बाढ धूंधला, बाढ़-भावसिंह, माजरा रावत, टोडिया का बास (ग्राम पंचायत लेकड़ी) को शामिल किया गया।

दौसा जिले में मण्डावरी नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत मण्डावरी, जोधपुर जिले में भोपालगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत भोपालगढ़ एवं बासनी थेड़ा, सिरोही जिले में जावाल नगर पालिका क्षेत्र में राजस्व ग्राम जावाल पंचायत क्षेत्र जावाल, भरतपुर जिले में सीकरी नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत सीकरी का राजस्व ग्राम सैंदवाडा पट्टी, सौलपुर पट्टी, कुतकपुर पट्टी, सीकरी पट्टी एवं कामिलपुर पट्टी, भरतपुर जिले में उच्चैन नगर पालिका क्षेत्र में राजस्व ग्राम उच्चैन, ग्राम पंचायत अंधियारी का राजस्व ग्राम तुहियापट्टी, अंधियारी, बसेरी, ग्राम पंचायत चक खरका का राजस्व ग्राम चक खरका, खरका, बारह पट्टी, गिलगिलिया पट्टी, चूरारी गूजर, गहलऊ, रूंध खरका, ग्राम पंचायत खरैरा का राजस्व ग्राम खरैरा, बरकौली, जुगलापट्टी, धौलपुर जिले में सरमथुरा नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत सरमथुरा का राजस्व ग्राम सरमथुरा-प्रथम, सरमथुरा-द्वितीय, गढ़ाखो, गैंदापुरा, पदमपुरा, बरईपुरा, बसेड़ी नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत बसेडी का राजस्व ग्राम बसेडी-प्रथम, बसेडी-द्वितीय, कन्दपुरा, ग्राम पंचायत तिमासिया का राजस्व ग्राम तिमासिया, मद बादरी एवं ग्राम पंचायत बरई का राजस्व ग्राम नगला दरवेशा शामिल किए गए हैं।

इसी प्रकार करौली जिले में सपोटरा नगर पालिका क्षेत्र में सम्पूर्ण ग्राम पंचायत सपोटरा, राजस्व ग्राम लोकेशनगर, ग्राम पंचायत बापोती के राजस्व ग्राम तुरसंगपुरा, बापोती, मांगरोल, कोटा जिले में सुल्तानपुर नगर पालिका क्षेत्र में राजस्व ग्राम सुल्तानपुर-ग्राम पंचायत सुल्तानपुर, झाटोली-ग्राम पंचायत खेडली तंवरान, तोरण-ग्राम पंचायत तोरण, नोताडा-ग्राम पंचायत नोताडा, खण्डगांव-ग्राम पंचायत नोताडा एवं नापाहैडा-ग्राम पंचायत किशोरपुरा, बारा जिले में अटरू नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत अटरू का राजस्व ग्राम अटरू, लक्ष्मीपुरा, ग्राम पंचायत खेडलीगंज का राजस्व ग्राम खेडलीगंज, ग्राम पंचायत रतनपुरा का राजस्व ग्राम रतनपुरा, गोविन्दपुरा, चैनपुरिया, ग्राम पंचायत बंरला का राजस्व ग्राम खेडलीबांसला, ग्राम पंचायत मेरमाचाह का राजस्व ग्राम बेडक्या एवं श्रीगंगानगर जिले में लालगढ़-जाटान नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत लालगढ-जाटान को शामिल किया गया है।