6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर कसा तंज कहा, ‘किसान मर रहे, फिर किस गौरव की यात्रा’
Play video

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर कसा तंज कहा, ‘किसान मर रहे, फिर किस गौरव की यात्रा’

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Aug 07, 2018

जयपुर।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि वे वह यह जानकर बेहद व्यथित हैं कि नागौर के चारणवास में दिव्यांग किसान मंगलराम मेघवाल ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया है। प्रदेश के लिए यह बेहद शर्म की बात है कि अन्नदाता की खुदकुशी का सिलसिला थम नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के किसान हितैषी होने के तमाम दावे झूंठे और खोखले हैं, किसान को राहत देने में सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। सचिन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शायद इसमें ही अपना गौरव समझती हैं, इसीलिए जनता के धन और सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर यात्रा निकाल रही हैं। यह झूंठी उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।