शेरनी 'तारा' के नाजुक शावक को बचाने के लिए वन अधिकारी काफी जद्दोजहद में जुटे हैं। दरअसल, इससे पहले 10 अगस्त को शेरनी दुर्गा ने दो शावकों को जन्म तो दिया लेकिन दोनों की मृत्यु हो गई। अब नाहरगढ़ लायन सफारी की शान 'तारा' के बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।